Silver Price Hike: चांदी ₹25,000 हुई महंगी, सोने ने भी तोड़ा रिकॉर्ड; चेक करें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: मंगलवार को कमोडिटी बाजार में चांदी की कीमतों ने आग लगा दी है। यह 25000 रुपये से ज्यादा बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई, जबकि सोने ने भी नया कीर्तिमान छुआ है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड27 Jan 2026, 10:28 AM IST
सोने चांदी का भाव
सोने चांदी का भाव

Gold Silver Rate Today: घरेलू कमोडिटी बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। दोनों मेटल्स ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाए हैं। यह उछाल ग्लोबल लेवल पर तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग की वजह से आया है। इसके साथ ही डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती उम्मीद ने भी इस रैली को सपोर्ट किया है।

MCX Gold Silver Rate Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना लगभग 4000 रुपये या 2.4% से ज्यादा की छलांग लगाकर 1,59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 25,000 रुपये से ज्यादा या 7.5% की जोरदार बढ़ोतरी के साथ यह 3,59,800 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची।

यह भी पढ़ें | 'टीम सीतारमण' में शामिल हैं ये 7 अफसर, बजट 2026-27 की संभाल रहे कमान

इंटरनेशनल मार्केट में भी रिकॉर्ड हाई के करीब सोना

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना रिकॉर्ड हाई के करीब बना हुआ है। ग्लोबल अनिश्चितता और डॉलर में गिरावट के चलते अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1 प्रतिशत चढ़कर 5,113.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया। वहीं, डॉलर इंडेक्स में 0.10% की गिरावट आई, जिससे दूसरे करेंसी में सोना सस्ता पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें | Trump Tariff Hike: दक्षिण कोरिया पर ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाया

दिल्ली-मुंबई सहित प्रमुख शहरों में सोने का भाव

गुड्स रिटर्न के मुताबिक, मंगलवार, 27 जनवरी को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। चेन्नई में चेन्नई में 1,63,200 रुपये पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,600 रुपये दर्ज की गई। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,61,950 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। वहीं, राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 1,62,100 रुपये दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,950 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके अलावा, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,62,000 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है।

देश में सोने के भाव की लिस्ट

शहर24 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)
चेन्नई 1,63,200 1,49,600
मुंबई 1,61,950 1,48,450
दिल्ली 1,62,100 1,48,600
कोलकाता 1,61,950 1,48,450
बेंगलुरु 1,61,950 1,48,450
हैदराबाद 1,61,950 1,48,450
केरल 1,61,950 1,48,450
पुणे 1,61,950 1,48,450
वडोदरा 1,62,000 1,48,500
अहमदाबाद 1,62,000 1,48,500
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSilver Price Hike: चांदी ₹25,000 हुई महंगी, सोने ने भी तोड़ा रिकॉर्ड; चेक करें आज का ताजा भाव
More
बिजनेस न्यूज़मनीSilver Price Hike: चांदी ₹25,000 हुई महंगी, सोने ने भी तोड़ा रिकॉर्ड; चेक करें आज का ताजा भाव