Silver Rate Today: चांदी पहली बार ₹2 लाख के पार, आगे भी जारी रहेगी रैली, 2.5 लाख पहुंच सकती है कीमत?

Silver Price Record High 2025: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) आज पहली बार चांदी की कीमतों ने 2 लाख रुपये प्रति किलो के भाव को पार किया है। इसमें आगे भी रैली जारी रहने की पूरी उम्मीद है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड12 Dec 2025, 04:49 PM IST
चांदी पहली बार 2 लाख के पार
चांदी पहली बार 2 लाख के पार

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों ने आज, 12 दिसंबर को मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर एक नया कीर्तिमान बना दिया है। आज के कारोबार में इसकी कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर चली गई। यह इतिहास में पहली बार हुआ, जब चांदी की कीमत 2 लाख रुपये के पार पहुंची हो। साल 2025 में इसने 121 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। जानकारों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में इस अभूतपूर्व उछाल की वजह इंडस्ट्रीयल सेक्टर में बढ़ती डिमांड है। वहीं, सोने की कीमत में भी अच्छी खासी हलचल देखने को मिली।

MCX पर पहली बार 2 लाख के पार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 200362 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में 1,98,942 रुपये पर बंद हुई थी। आज सुबह यह थोड़ी गिरावट के साथ यह 1,96,958 रुपये पर खुली, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, इसमें लगातार तेजी आती गई। मार्केट एनालिट्स का कहना है कि इस तरह की तेजी लंबे समय से नहीं देखी गई। और यह साल की शुरुआत से चली आ रही रैली का नतीजा है।

यह भी पढ़ें | Dividend Stocks: हर शेयर पर ₹5 की कमाई, इस PSU स्टॉक ने डिविडेंड का किया ऐलान

45 सालों का तोड़ा रिकॉर्ड

एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में 20% से अधिक रिटर्न देने के बाद चांदी ने 2025 में अपना सुनहरा दौर जारी रखा। कीमतों ने 1979 के बाद से 100% से अधिक की उच्चतम वार्षिक वृद्धि दर्ज की। चांदी कई सालों के कंसोलिडेशन फेज से बाहर निकल चुकी है, जो लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चर्ड तेजी के शुरुआती संकेत दे रही है। मंथली चार्ट 2011 से 2025 तक फैले एक बड़े राउंडिंग बॉटम ब्रेकआउट स्ट्रक्चर को दिखा रहा है। चांदी ने 50 डॉलर के लेवल पर नेकलाइन रजिस्टेंस को तोड़ दिया है और 64 डॉलर के नए ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गई है।

बड़ी तेजी आने के संकेत

ब्रोकरेज ने कहा, 'चांदी ने आखिरकार दशक भर की सुस्ती और बड़े पैटर्न को तोड़ते हुए शानदार उछाल दिखाई है। अब अगर ये लगातार महीने के आखिर में 67 डॉलर के ऊपर बंद होती है, तो समझिए कई सालों का बड़ा बुल रन शुरू हो सकता है। इसका पहला टारगेट 76-80 डॉलर तक हो सकता है। फिलहाल 65 डॉलर के आसपास थोड़ी रुक-रुक कर ट्रेड कर सकती है, लेकिन लॉन्ग टर्म मोमेंटम पूरी तरह से बुल्स के पक्ष में है।

यह भी पढ़ें | चांदी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने से इस शेयर पर टूट पड़े निवेश, 4 दिन में 13% स्टॉक

भारतीय बाजार के लिए क्या है अगला टार्गेट?

रिपोर्ट के मुताबिक, जब तक नीचे 50 डॉलर का मजबूत सपोर्ट नहीं टूटता, तब तक चांदी में तेजी का रुख ही बना रहेगा। बीच-बीच में अगर कीमत में गिरावट आए तो उसे खरीदारी का शानदार मौका मानिए, बशर्ते 50 डॉलर का लेवल बरकरार रहे। भारतीय बाजार में बात करें तो चांदी अगर 1.70 लाख से 1.78 लाख रुपये प्रति किलो तक लौटती है, तो उसे स्टेज बाय स्टेज खरीदते चलिए। 2026 तक इसका टारगेट करीब 2.40 लाख रुपये प्रति किलो तक दिख रहा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSilver Rate Today: चांदी पहली बार ₹2 लाख के पार, आगे भी जारी रहेगी रैली, 2.5 लाख पहुंच सकती है कीमत?
More
बिजनेस न्यूज़मनीSilver Rate Today: चांदी पहली बार ₹2 लाख के पार, आगे भी जारी रहेगी रैली, 2.5 लाख पहुंच सकती है कीमत?