Gold Silver Price Today: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार पहुंची 2.5 लाख के पार, सोना में भी तेजी

Gold Silver Rate Today: सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया और यह पहली बार 2.5 लाख के आंकडेे को पार कर गई। वहीं, सोना भी अपने रिकॉर्ड हाई के करीब कारोबार कर रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड29 Dec 2025, 10:38 AM IST
Gold Silver Rate Today
Gold Silver Rate Today

MCX Gold Silver Price Today: भारतीय कमोडिटी बाजार में आज चांदी की कीमतों ने निवेशकों के होश उड़ा दिए हैं। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर यह पहली बार 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के साइकोलॉजिकल लेवल को पार किया है। वहीं, ग्लोबल स्पॉट मार्केट में पहली बार 80 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंची। चांदी की कीमतों में इस तूफानी रैली की वजह से इसने मार्केट कैप के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी टेक दिग्गज एनविडिया को भी पीछे छोड़ दिया।

MCX पर 6 प्रतिशत का उछाल

सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) आज मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 5.99% की जोरदार बढ़त के साथ 2,54,174 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। हालांकि, इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हो गई और यह 9:40 बजे कीमतें 2,51,746 रुपये के आसपास आ गईं। चांदी ने इस साल सभी को पीछे छोड़ते हुए 181 प्रतिशत का रिकॉर्ड रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें | Silver Price Today: चांदी ने रचा इतिहास, बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी संपत्ति

सोना की कीमतों में भी तेजी

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी रैली देखने को मिली है। साल 2025 में इसने 80% की शानदार बढ़त हासिल की है। सोमवार को MCX पर फरवरी की एक्सपायरी वाला सोना 1,40,444 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू गया, जो इसके ऑल-टाइम हाई 140,465 के बेहद करीब है। ग्लोबल मार्केट में भी सोना 4,584 डॉलर प्रति औंस के अपने रिकॉर्ड लेवल के आसपास ट्रेड कर रहा है। दुनिया भर में सेंट्रल बैंक की तरफ से की जा रही खरीदारी और ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं ने सोने-चांदी की कीमतों में आग लगा दी है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, सोमवार को चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,42,040 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,200 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,860 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,41,710 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,29,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,41,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,29,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।

शहर24 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)22 कैरेट सोना ( /10 ग्राम)
चेन्नई 1,42,040 1,30,200
दिल्ली 1,41,860 1,30,050
मुंबई 1,41,710 1,29,900
कोलकाता 1,41,710 1,29,900
बेंगलुरु 1,41,710 1,29,900
हैदराबाद 1,41,710 1,29,900
केरल 1,41,710 1,29,900
पुणे 1,41,710 1,29,900
वडोदरा 1,41,760 1,29,950
अहमदाबाद 1,41,760 1,29,950

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Price Today: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार पहुंची 2.5 लाख के पार, सोना में भी तेजी
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Price Today: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहली बार पहुंची 2.5 लाख के पार, सोना में भी तेजी