Silver Price Today: MCX पर ₹12,000 से ज्यादा उछले चांदी के दाम, खरीदने से पहले चेक कर लें अपने शहर का ताजा रेट

Silver Price Today: आज चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को MCX पर यह 5.5% की बढ़त हासिल की। 

Shivam Shukla
अपडेटेड25 Mar 2026, 10:44 AM IST
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, MCX पर 5.5% चढ़ी
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी, MCX पर 5.5% चढ़ी

Silver Price Today 25 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार, 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़त देखी जा रही है। निवेशक अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने, क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट और मिडिल ईस्ट में जंग को खत्म करने को लेकर बातचीत की उम्मीद पर भरोसा जता रहे हैं। इन फैक्टर्स से बाजार का मूड पूरी तरह बदल गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 5.5% या 12,000 रुपये से ज्यादा की बढ़त दर्ज की। यह सुबह के कारोबार में 2,36,137 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने आज MCX पर चांदी के भाव को लेकर पॉजिटिव रुख बनाए रखा है। उन्होंने कहा, “आज चांदी में 2,43,100 रुपये प्रति किलो के लेवल पर मजबूत रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है, जबकि सपोर्ट 2,33,000 रुपये के आसपास मिलने की उम्मीद है।”

यह भी पढ़ें | Dividend News: हर शेयर पर मिलेगा 1200% का डिविडेंड, जानें पूरी डिटेल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी भाव चढ़ा

अगर अंतराराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो यहां भी कीमती धातुओं में जोरदार रैली दर्ज की गई। स्पॉट सिल्वर 3.6 प्रतिशत चढ़कर 73.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे पहले वाले सत्र में भी यह 3 प्रतिशत ऊपर बंद हुई थी। इसी तरह, स्पॉट गोल्ड 2.5 प्रतिशत बढ़कर 4,586.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

देश के प्रमुख शहरों में 1 किलो चांदी का भाव

दिल्ली में बुधवार को 1 किलो चांदी 234,080 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है, जबकि मुंबई में 1 किलो चांदी का दाम 234,480 रुपये प्रति किलो ग्राम चल रहा है। इसके बाद, कोलकाता में 1 किलो चांदी की कीमत 235,290 रुपये प्रति किलो चल रही है, जबकि चेन्नई में 1 किलो चांदी 236,290 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है। वहीं, बेंगलुरु में 1 किलो चांदी 235,790 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है, जबकि हैदराबाद में 1 किलो चांदी की कीमत 235,980 रुपये चल रही है।

यह भी पढ़ें | मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद के बीच बढ़त के साथ खुला बाजार
शहर का नामMCX सिल्वर रेट/ किलोबुलियन चांदी का भाव/ किलो
दिल्ली 2,36,137 234,080
मुंबई 2,36,137 234,480
कोलकाता 2,36,137 235,290
चेन्नई 2,36,137 236,290
बेंगलुरु 2,36,137 235,790
हैदराबाद 2,36,137 235,980

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीSilver Price Today: MCX पर ₹12,000 से ज्यादा उछले चांदी के दाम, खरीदने से पहले चेक कर लें अपने शहर का ताजा रेट
More