Silver price today: चांदी की बढ़ी चमक, जयपुर समेत देश के बाकी शहरों में आज देखें क्या चल रहा है भाव?

Silver price today: चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। मजबूत वैश्विक मांग, सप्लाई की कमी और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी से भाव में तेजी आई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में भी चांदी निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकती है।

Priya Shandilya
अपडेटेड28 Dec 2025, 11:14 AM IST
आज देश के प्रमुख शहरों में क्या है चांदी का भाव?
आज देश के प्रमुख शहरों में क्या है चांदी का भाव? (Mint)

Silver price today: देशभर के सर्राफा बाजार में चांदी की चमक इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से लगातार तेजी दिखा रही चांदी ने अब नया इतिहास रच दिया है। अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू मांग के चलते चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं, जिससे निवेशकों के बीच एक बार फिर उत्साह देखा जा रहा है।

चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल क्यों?

पिछले हफ्ते चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया। लगातार पांच ट्रेडिंग सेशंस में बढ़त दर्ज करते हुए यह 2.42 लाख प्रति किलो के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। मजबूत इंडस्ट्रियल डिमांड, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और सप्लाई की कमी ने इस रैली को और तेज कर दिया है।

MCX पर चांदी का प्रदर्शन

मार्च 2026 डिलीवरी वाले सिल्वर फ्यूचर्स 18,210 यानी 8.14% उछलकर 2,42,000 प्रति किलो तक पहुंचे और शुक्रवार को 2,39,787 पर बंद हुए। 19 दिसंबर से अब तक चांदी 31,348 यानी 15% से ज्यादा बढ़ चुकी है। सालाना आधार पर यह लगभग 175% चढ़ी है, दिसंबर 2024 के 87,233 से बढ़कर 2,39,787 तक।

क्या है इस रैली की वजह?

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी की कीमतों में आई तेजी की वजह ग्लोबल सप्लाई का टाइट होना है, खासकर चीन में। चीन दुनिया का सबसे बड़ा चांदी उपभोक्ता है और सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने का बड़ा हब भी है।

एनालिस्ट्स ने बताया कि बीजिंग ने 1 जनवरी 2026 से चांदी के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगा दी है। अब कंपनियों को इसके लिए लाइसेंस लेना होगा। ये नियम 2027 तक लागू रहेंगे और इससे ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ सकता है।

एक्सपर्ट्स की राय

Enrich Money के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि 2,40,000 से ऊपर टिके रहने पर चांदी 2,50,000– 2,60,000 तक जा सकती है। इंडस्ट्रियल डिमांड और सप्लाई की कमी इसे मजबूत बना रही है। निवेशकों के लिए बाय ऑन डिप्स स्ट्रैटेजी फायदेमंद हो सकती है।

आज क्या है चांदी का भाव?

इस बीच आइए जानें आज देश के प्रमुख शहरों में क्या है चांदी का भाव। अगर आप आज चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले इसके ताजा रेट जान लेना जरूरी है। नीचे प्रमुख शहरों में आज के चांदी के भाव दिए गए हैं। ये दरें स्थानीय सर्राफा बाजार पर आधारित हैं और इसमें हल्का-फुल्का अंतर संभव है।

आज के चांदी के रेट (Silver Price Today in India)
शहर10 ग्राम ( )100 ग्राम ( )1 किलो ( )
दिल्ली2,40224,0152,40,150
जयपुर2,40524,0542,40,540
मुंबई2,40624,0572,40,570
कोलकाता2,40324,0252,40,250
चेन्नई2,41324,1272,41,270
बेंगलुरु2,40824,0762,40,760
हैदराबाद2,41024,0952,40,950
नासिक2,40624,0572,40,570
राजकोट2,40924,0892,40,890

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSilver price today: चांदी की बढ़ी चमक, जयपुर समेत देश के बाकी शहरों में आज देखें क्या चल रहा है भाव?
More
बिजनेस न्यूज़मनीSilver price today: चांदी की बढ़ी चमक, जयपुर समेत देश के बाकी शहरों में आज देखें क्या चल रहा है भाव?