Silver Price Outlook 2026: चांदी छुएगी $200 का आंकड़ा? 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल

Silver Price Outlook 2026: चांदी की कीमतों में जोरदार रैली के बीच रिच डैड पुअर डैड के के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी की भविष्यवाणी ने निवेशकों के बीच हलचल बढ़ा दी है।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड26 Dec 2025, 01:07 PM IST
Silver Price Outlook 2026
Silver Price Outlook 2026

Silver Price Outlook 2026: साल के आखिरी त्योहार क्रिसमस के बाद शुक्रवार को एक बार फिर कमोडिटी मार्केट में चांदी ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिए। इंटरनेशनल मार्केट में सिल्वर पहली बार $75 प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई। इस रैली के बीच फेमस किताब रिच डैड पुअर डैड के के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर चंदी को लेकर अपनी एग्रेसिव स्ट्रैटजी शेयर की है। उन्होंने कहा कि हालिया उछाल तो महज एक शुरुआत है, आने वाले समय में चांदी $200 के लेवल पर हिट कर सकती है।

इस साल 150% दिया रिटर्न

साल 2025 में चांदी निवेशकों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं साबित हुई है। इस साल इसने 150% का जोरदार रिटर्न दिया है, जिसके बाद यह साल 1979 के बाद का सबसे सफल साल बन गया है। ऐसे में निवेशकों के बीच एक बड़ा सवाल है कि क्या चांदी अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुकी है? रॉबर्ट कियोसाकी ने इसी बात को स्पष्ट किया है। उनका कहना है कि यह पूरी तरह से आपकी सोच पर निर्भर करता है।

$200 लेवल तक पहुंचेगी चांदी?

कियोसाकी के मुताबिक, चांदी की मौजूदा रैली कोई अंत नहीं, बल्कि एक बड़े आर्थिक बदलाव का संकेत है। उनके $200 के लक्ष्य का मतलब है कि मौजूदा भाव से भी इसमें लगभग 167% की बढ़त की संभावना बची हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि 2026 में चांदी का $70 से $200 के बीच पहुंचना एक वास्तविक संभावना है।

उन्होंने कहा, उनका नजरिया दशकों के अनुभव से बना है। उन्होंने बताया कि वो 1965 से चांदी खरीद रहे हैं, जब उसकी कीमत 1 औंस से भी कम यानी एक डॉलर से नीचे थी, और आज भी ऊंची कीमतों पर वो चांदी खरीदते जा रहे हैं।

वो लोगों को अंधाधुंध निवेश करने की सलाह नहीं देते। बल्कि कहते हैं कि खुद रिसर्च करो। अलग-अलग लोगों की राय पढ़ो, समझो, फिर फैसला लो। उनका मानना है कि जब तुम पढ़ोगे, अपनी गलतियों से सीखोगे, जीत और हार दोनों से कुछ न कुछ सबक लोगे, तभी तुम सच में अमीर बनोगे।

यह भी पढ़ें | Railway Stocks Rally: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़े रेलवे स्टॉक, 12% तक चढ़ गए

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीSilver Price Outlook 2026: चांदी छुएगी $200 का आंकड़ा? 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल
More