
Silver Rate Today Hit Record High: इस साल सोने और चांदी की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ सोना 1 लाख 30 हजार प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है। वहीं, चांदी ने आज 1,92,000 प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई। बुधवार,10 दिसंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के मार्च कॉन्ट्रैक्ट्स ने 1,91,800 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड हाई बनाया, जबकि सोने के फरवरी कॉन्ट्रैक्ट्स 1,30,502 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। उम्मीद जताई जा रही है कि क्या साल 2025 के खत्म होने से पहले चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो के आंकड़ें को पार कर जाएगी।
इस साल चांदी ने निवेशकों को चौंकाते हुए सोने से भी ज्यादा रिटर्न दिया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल स्पॉट सिल्वर की कीमतों में 108% से अधिक की भारी बढ़ोतरी हुई है, जबकि सोने में 68% का उछाल देखने को मिला है। पिछले साल 31 दिसंबर को स्पॉट सिल्वर का भाव 85,851 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो इस साल 9 दिसंबर को बढ़कर 1,78,861 प्रति किलोग्राम हो गया। इसी तरह, 31 दिसंबर, 2024 को घरेलू स्पॉट गोल्ड 75,913 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 9 दिसंबर को 1,27,762 रुपये तक पहुंच गया।
दरअसल, दुनिया भर में बढ़ेत जियो-पॉलिटिकल टेंशन और अनिश्चितता ने सोने और चांदी को सेफ इन्वेस्टमेंट के तौर पर और आकर्षक बना दिया है। निवेशक शेयर मार्केट की बजाय इन एसेट्स में निवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिकी टैरिफ के आर्थिक प्रभावों को लेकर पैदा हुई चिंताओं ने भी कीमतों को सहारा दिया है। इसके अलावा, दुनिया भर के सेंट्रल बैंक की तरफ से सोने की लगातार खरीदारी से मार्केट में इन मेटल्स की डिमांड बनी हुई है। वहीं, ETF में भी भारी मात्रा में पैसा आ रहा है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस साल चांदी 2 लाख रुपये के आंकड़ें को पार कर पाएगी? मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के आखिर तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 2 लाख रुपये के भाव को पार कर सकती है। इतना ही नहीं यह यह 2,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक भी पहुंच सकती है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.