US Fed Rate Cut के बाद चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज की ताजा कीमतें

Gold Silver Price Today: आज सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली। इसी के साथ चांदी ने नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। आइए आज की ताजा कीमतों को देखते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड11 Dec 2025, 09:35 AM IST
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे

Gold Silver Rate Today 11 December: घरेलू कमोडिटी बाजार में गुरुवार सुबह सोने-चांदी के दाम में जोरदार तेजी देखने को मिली। इस तेजी के पीछे की मुख्य वजह बुधवार को देर रात अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती का फैसला है। फेड रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की और अगले साल सिर्फ एक और कटौती का संकेत दिया। इस खबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती मेटल्स की डिमांड बढ़ा दी।

MCX गोल्ड सिल्वर रेट टूडे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह करीब फरवरी की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 0.40 फीसदी चढ़कर 1,30,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मार्च की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 1.81 फीसदी की छलांग लगाकर 1,92,148 रुपये प्रति किलोग्राम पर कामकाज। दिन में चांदी ने 1,93,452 रुपये का नया ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड भी बनाया।

इंटरनेशनल गोल्ड सिल्वर रेट में भी बढ़ोतरी

अमेरिकी सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट भी 1 फीसदी से ज्यादा उछलकर 4,271.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। इस साल फेड ने कुल 75 आधार अंक की कटौती की है, जिससे उसकी बेंचमार्क दर अब 3.50-3.75 फीसदी के दायरे में आ गई है। ये 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है। जाहिर है कि ब्याज दरें कम होते ही निवेशक फिर से सोने-चांदी जैसी सेफ इन्वेस्टमेंट की ओर भाग रहे हैं।

यह भी पढ़ें | भारत ने यूएस को ऐसा कौन सा ऑफर दिया? खुशी ने फुले नहीं समा रहा अमेरिका

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,31,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट का दाम 1,20,500 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,19,350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

इसके अलावा, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट की कीमत 1,19,500 रुपये चल रही है। इसके बाद वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,30,250 रुपये और 22 कैरेट 1,19,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

शहर24 कैरेट ( /10 ग्राम)22 कैरेट ( / 10 ग्राम)
चेन्नई1,31,4601,20,500
मुंबई1,30,2001,19,350
कोलकाता1,30,2001,19,350
बेंगलुरु1,30,2001,19,350
हैदराबाद1,30,2001,19,350
केरल1,30,2001,19,350
पुणे1,30,2001,19,350
दिल्ली1,30,3501,19,500
वडोदरा1,30,2501,19,400
अहमदाबाद1,30,2501,19,400

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीUS Fed Rate Cut के बाद चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज की ताजा कीमतें
More
बिजनेस न्यूज़मनीUS Fed Rate Cut के बाद चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज की ताजा कीमतें