Silver Price Crash Today 5 Feb 2026: अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिका और अमेरिका और इरान के बीच तनाव कम होने की खबरों से आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार, 5 फरवरी को प्रॉफिट बुकिंग से चांदी की कीमतों में 9% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोने का भाव भी 3% लुढ़क गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह गिरावट और तेज रही। कॉमेक्स पर चांदी 16% नीचे आ गए हैं।
MCX पर चांदी के भाव में 9% भारी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 9% लुढ़ककर ₹2,44,654 प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर आ गई। पिछले हफ्ते इसने 4,20,000 रुपये से ज्यादा के उछाल के साथ रिकॉर्ड हाई बनाया था। आज के कारोबार में सोना पर भी दबाव देखा गया और यह 3% कमजोर होकर ₹1,48,455 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
COMEX पर 16% टूट गई चांदी
इंटरनेशनल मार्केट में (COMEX) चांदी की कीमतें 16% तक टूटकर $73.415 पर आ गईं। इस गिरावट के पीछे एक बड़ा राजनीतिक कारण भी है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से केविन वार्श को फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के रूप में नामित किए जाने से बाजार में घबराहट है। केविन वार्श को सख्त आर्थिक नीतियों और ब्याज दरों को लेकर कड़ा रुख अपनाने वाला माना जाता है। हालांकि ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वे कम ब्याज दरों के पक्षधर हैं। लेकिन निवेशकों का भरोसा डगमगा चुका है।
क्या दोहराया जा रहा है 1970 का हंट ब्रदर्स वाला दौर?
चांदी की कीमतों में इस उतार-चढ़ाव की तुलना 1970 के दशक के फेमस सिल्वर क्रैश से की जा रही है। इस दौरान इंट ब्रदर्स ने सिल्वर मार्केट पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इस समय उन्होंने चांदी की कीमतों को 6 डॉलर से 50 डॉलर तक पहुंचा दिया था, लेकिन बाद में मार्केट रेगुलेटर की तरफ से मार्जिन बढ़ाने के बाद वे बर्बाद हो गए। मौजूदा समय में भी पिछले सप्ताह चांदी 121 डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई थी,तब कई जानकार चेतावनी दे रहे थे कि यह रैली भी कृत्रिम हो सकती है।