
SIM Box Scam: देश में डिजिटल लेन-देन का चलन तेजी से बढ़ा है। इसबीच बहुत से लोग फ्रॉड के भी शिकार हो रहे हैं। साइबर ठग लोगों को चूना लगाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। हाल ही में एक नए SIM Box Scam का पता चला है कि जो लोगों को वित्तीय नुकसान पहुंचा रहा है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने हाल ही में नोएडा, दिल्ली और चंडीगढ़ में SIM बॉक्स डिवाइस चलाने वाले एक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
इस छापेमारी में बड़े पैमाने पर फिशिंग ऑपरेशन का पता चला, जिसमें 21,000 से ज्यादा गैर-कानूनी तरीके से हासिल किए गए SIM कार्ड ज़ब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि ठग टेलीकॉम सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। इस घटना से पता चल रहा है कि SIM Box Scam किस तरह देशभर में तेजी से फैल रहा है।
SIM Box एक खास तरह की मशीन होती है जिसमें एक साथ सैकड़ों या हजारों सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं। इसका इस्तेमाल कर अपराधी विदेशी कॉल्स को लोकल कॉल की तरह दिखाते हैं। इससे न सिर्फ टेलीकॉम चार्ज बचाया जाता है बल्कि कॉल और मैसेज की असली लोकेशन भी छिप जाती है। इसी तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी मैसेज, नकली लोन ऑफर और निवेश से जुड़ी ठगी की जाती है।
SIM Box Scam की शुरुआत बड़ी संख्या में सिम कार्ड इकट्ठा करने से होती है। ये सिम कार्ड आमतौर पर फर्जी दस्तावेजों या गलत पहचान के जरिए हासिल किए जाते हैं। फिर इन्हें SIM Box मशीन में डालकर सर्वर और डोंगल से जोड़ा जाता है। इसके बाद रोजाना लाखों की संख्या में SMS भेजे जाते हैं, जिनमें फिशिंग लिंक, नकली बैंक अलर्ट और झांसे शामिल होते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति लिंक पर क्लिक करता है या अपनी जानकारी साझा करता है, ठग उसके बैंक अकाउंट या पर्सनल डेटा तक पहुंच बना लेते हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कई विदेशी साइबर अपराधी भारत में बैठे नेटवर्क की मदद से लोगों को ठग रहे थे।
SIM Box Scam केवल पैसों की चोरी तक सीमित नहीं है। इसके जरिए पहचान की चोरी (Identity Theft ), बैंक अकाउंट खाली होना और निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि विदेशी कॉल्स को लोकल दिखाने से अपराधियों को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।
1. टेक्स्ट मैसेज में मौजूद लिंक पर क्लिक करने से बचें, ठगी करने वाले लालच देकर लिंक पर क्लिक करवाते हैं।
2. हमेशा भेजने वाले का कॉन्टैक्ट नंबर वेरिफाई करें क्योंकि धोखाधड़ी वाले SMS अक्सर रैंडम और अजीब नंबरों से आते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.