PAN Card एक्टिव है या इनएक्टिव...अब घर बैठे करें चेक, यहां जानिए सिंपल स्टेप्स

पैन स्टेटस चेक करने के लिए आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाएं, जानकारी भरें और OTP डालें। पैन कार्ड का सक्रिय होना अनिवार्य है, अन्यथा जुर्माना हो सकता है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड26 Sep 2025, 07:51 PM IST
PAN Card एक्टिव है या इनएक्टिव...अब घर बैठे करें चेक, यहां जानिए सिंपल स्टेप्स
PAN Card एक्टिव है या इनएक्टिव...अब घर बैठे करें चेक, यहां जानिए सिंपल स्टेप्स

पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) या पैन कार्ड हर उस व्यक्ति के लिए जरूरी दस्तावेज है जो भारत में कमाई करता है या कोई भी वित्तीय लेन-देन करता है। बैंक खाता खोलने, इनकम टैक्स रिटर्न भरने या जमीन-जायदाद खरीदने के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़ें | जानिए दिल्ली में कहां-कहां देखने को मिलेंगे रामलीला और दशहरा के मेले

लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि अगर उनका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है, या दोनों में दी गई जानकारी मेल नहीं खाती, तो पैन निष्क्रिय हो सकता है। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय सक्रिय पैन होना जरूरी है, वरना भारी जुर्माना और परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए समय रहते यह जांचना जरूरी है कि आपका पैन कार्ड सक्रिय है या नहीं।

यह भी पढ़ें | सिर्फ CR पार्क ही नहीं दुर्गा पूजा पंडाल के लिए मशहूर हैं दिल्ली के ये स्पॉट्स

पैन स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए आपके पास दो चीज़ें होना जरूरी है:

  • वैध पैन नंबर
  • उस पैन से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (OTP वेरिफिकेशन के लिए)

पैन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1: आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट http://www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर “Quick Links” सेक्शन में “Verify PAN Status” ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर डालना होगा। ध्यान रखें कि वही मोबाइल नंबर डालें जो पैन कार्ड बनवाते समय दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें | करवाचौथ के लिए बेस्ट हैं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, आप भी करें ट्राई

स्टेप 4: सभी जानकारी भरने के बाद “Continue” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा।

स्टेप 5: मोबाइल पर आया OTP डालें और “Validate” बटन दबाएं।

इसके बाद स्क्रीन पर आपका पैन कार्ड का स्टेटस, उसकी वैधता और जुरिस्डिक्शन (किस ऑफिस से जुड़ा है) दिखाई देगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPAN Card एक्टिव है या इनएक्टिव...अब घर बैठे करें चेक, यहां जानिए सिंपल स्टेप्स
More
बिजनेस न्यूज़मनीPAN Card एक्टिव है या इनएक्टिव...अब घर बैठे करें चेक, यहां जानिए सिंपल स्टेप्स