SIP Hit Formula: अगर आप SIP के जरिए बड़ा एकत्र करना चाहते हैं तो यह कोई बड़ा काम नहीं है। इसके लिए आपको बड़ी रकम खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। आप छोटे-छोटे निवेश से भी एक बड़ा कॉर्पस बना सकते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि, इतने छोटे से निवेश से क्या ही होगा, पर इस बात में उतनी सच्चाई नहीं है। अगर आप रोजाना 100 रुपये की भी सेविंग करते हैं तो कंपाउंडिंग की ताकत से आसानी से करोड़ों का फंड एकत्र कर सकते हैं।
दरअसल, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में कई फायदे होते हैं, जिनमें से एक यह है कि आप इसकी शुरुआत 100 रुपये से भी कर सकते हैं। कई फंड्स निवेशकों को छोटी राशि से निवेश शुरू करने की अनुमति देते हैं। अगर आप 100 रुपये रोजाना निवेश करते हैं तो भी आप अपने वित्तीय लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। SIP में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना बेहतर रहता है। अन्य निवेश विकल्पों की तुलना में एसआईपी निवेश में आपको कंपाउंडिंग का लाभ मिलता हैं। यानी आपके ब्याज पर भी आपको ब्याज राशि मिलती हैं।
समझे पूरा कैलकुलेशन
अगर आप रोज 100 रुपये यानी महीने के लगभग 3,000 रुपये किसी एसआईपी में निवेश करते हैं और उस पर औसतन 12 फीसदी का सालाना रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही इस निवेश को 30 सालों तक जारी रखते हैं तो, आप करोड़ रुपये के कॉर्पस तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको निवेश जर्नी बिना रूके जारी रखनी होगी। कैलकुलेशन के अनुसार 30 साल में आपका कुल निवेश 18 लाख रुपये होगा। जिसपर अनुमानित रिटर्न करीब 1,58,49,569 रुपये मिल सकता है। यानी कुल मिलाकर आपकी राशि बढ़कर लगभग 1,76,49,569 रुपये हो सकती है।
म्यूचुअल फंड में दो तरह से कर सकते हैं निवेश
दरअसल, म्यूचुअल फंड की स्कीम में दो तरह से निवेश किया जाता है। पहला SIP के जरिए और दूसरी लंपसम यानी एकमुश्त। जिन लोगों के पास निवेश करने के लिए एकमुश्त रकम नहीं होती, वे एसआईपी के जरिए हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश करके बड़ा फंड तैयार करते हैं। जितने भी म्यूचुअल फंड होते हैं, लगभग सभी की सालाना ब्याज दर एसआईपी और लंपसम, दोनों के लिए अलग-अलग रहती है।