SIP Returns Issues: SIP को हो गया 1 साल, फिर भी रिटर्न है जीरो, अब क्या करें?

SIP Performance Issues: साल 2024-25 में SIP का क्रेज बढ़ा, लेकिन अब कई निवेशक नेगेटिव रिटर्न का सामना कर रहे हैं। ऐसे में निवेशकों के मन में एक सवाल है कि क्या SIP को बंद कर दें? आइए जानते हैं इसका जवाब

Anuj Shrivastava
अपडेटेड20 Jan 2026, 07:55 AM IST
SIP में रिटर्न मिला जीरो
SIP में रिटर्न मिला जीरो

SIP Negative Returns: साल 2024-25 में निवेशकों के बीच SIP का क्रेज काफी बढ़ गया था। कई लोगों ने शेयर मार्केट से पैसा निकालकर SIP में निवेश करना शुरू कर दिया। लेकिन अब एक साल बीत जाने के बाद भी जब उनकी SIP पर कोई खास रिटर्न नजर नहीं आ रहा है। वहीं कुछ निवेशकों का कहना है कि रिटर्न तो छोड़िए, उनकी SIP ही नेगेटिव चल रही है। ऐसे में काफी निवेशक परेशान हो रहे हैं।

बता दें कि 2025 के आखिर में शेयर बाजार में आई भारी गिरावट ने SIP निवेशकों को झकझोर दिया। सेंसेक्स-निफ्टी में 10-15 फीसदी की तेज गिरावट देखी गई। दिसंबर 2025 में 85 फीसदी से ज्यादा SIP बंद हो गईं। एक निवेशक का कहना है कि मैंने 5 हजार रुपये महीने से SIP शुरू की थी, लेकिन वैल्यू वही की वही है। अब क्या करूं? हालांकि इन सभी तरह के सवालों पर विशेषज्ञों का कहना है कि एक साल छोटी अवधि है। इक्विटी फंड्स को कम से कम 5-7 साल का समय दें।

यह भी पढ़ें | प्रीमियम भरते रहे और पैसा भूल गए? जानिए पुरानी LIC पॉलिसी से कैसे मिलेगा पैसा

क्या बंद कर दें SIP?

साल 2026 में काफी लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि रिटर्न कुछ मिल नहीं रहा है, तो क्या SIP बंद कर दें? इसका जवाब है नहीं। अगर पैसे की तंगी है, तो SIP पॉज करिए, लेकिन बंद मत करिए। 3 किस्तें मिस होने पर AMC खुद बंद कर देगी, लेकिन पेनल्टी नहीं लगती है।

अब क्या करें निवेशक?

  • पिछले 3-5 साल के रिटर्न चेक करें। लगातार खराब परफॉर्मेंस वाले फंड स्विच कर दें।
  • इक्विटी, डेट और हाइब्रिड फंड्स में बांटें। 60-40 रूल को भी अपना सकते हैं।
  • कम एक्सपेंस रेशियो से 1-2 फीसदी ज्यादा रिटर्न मिलेगा।
  • SEBI रजिस्टर्ड एडवाइजर से बात करें, भावुक फैसले न लें।

2026 में रिकवरी है संभव

साल 2026 में भारतीय शेयर बाजार में मजबूत रिकवरी की उम्मीद है, जहां सेंसेक्स दिसंबर तक 1,07,000 के स्तर को छू सकता है। मॉर्गन स्टेनली के रिदम देसाई ने हाल ही में कहा कि पिछले 12 महीनों की मंदी के बाद भारतीय इक्विटी 2026 में अपनी चमक वापस पा लेंगे। पॉलिसी सपोर्ट से नॉमिनल ग्रोथ मजबूत होगी, जो अर्निंग्स को बूस्ट देगी। ये फैक्ट SIP निवेशकों के लिए राहत है, क्योंकि कम वैल्यूएशन पर अब निवेश का सही समय है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSIP Returns Issues: SIP को हो गया 1 साल, फिर भी रिटर्न है जीरो, अब क्या करें?
More
बिजनेस न्यूज़मनीSIP Returns Issues: SIP को हो गया 1 साल, फिर भी रिटर्न है जीरो, अब क्या करें?