SIP Top 5 Mistakes: SIP में हो रहा है नुकसान? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां, जो घटा रही हैं आपका रिटर्न

अगर आप SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। SIP को लेकर लोगों में जागरूकता तो बढ़ी है, लेकिन इसके साथ कुछ आम गलतियां भी बढ़ रही हैं, जो आपके रिटर्न को धीरे-धीरे कम कर सकती हैं...

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड28 Oct 2025, 06:45 PM IST
SIP करते हुए न करें ये 5 गलतियां
SIP करते हुए न करें ये 5 गलतियां

SIP Top 5 Mistakes: अगर आप भी हर महीने SIP में थोड़ा-थोड़ा पैसा लगाकर बड़ा फंड बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आप ऐसा सपना देखने वाले अकेले नहीं हैं। आज लाखों लोग छोटी-मोटी SIP करके अपने भविष्य को संवारने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन कई बार कुछ लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें अच्छा रिटर्न नहीं मिलता है।

रिटर्न अच्छा नहीं मिलने से उनकी पूरी प्लानिंग ही खराब हो जाती है। अगर आप भी SIP में निवेश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं वो 5 आम गलतियां जो निवेशकों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

यह भी पढ़ें | Silver Price Crash: ऑलटाइम हाई से 20% गिरी चांदी, आज 3% की गिरावट

SIP में निवेश करते समय बचने वाली 5 गलतियां

  • SIP पूरी तरह से शेयर बाजार पर निर्भर करती है और शेयर बाजार में कभी भी गिरावट आ जाती है। कुछ लोग गिरावट आते ही अपनी SIP बंद कर देते हैं। ये एक ऐसी गलती होती है, जिसे बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर मार्केट गिरे तो उस मौके का फायदा उठाकर अधिक यूनिट खरीद लेनी चाहिए। उस वक्त आपको कम पैसे में ज्यादा यूनिट मिल जाएगी।
  • SIP को लोग पैसा डबल करने की मशीन समझ लेते है, आज लगाया और कल से बंपर फायदा होने लगे। हालांकि ऐसा नहीं है, SIP में बड़ा रिटर्न कुछ सालों बाद दिखाई देता है। इसलिए हमेशा SIP लंबे निवेश को सोच कर करना चाहिए। अगर आपको जल्दी पैसा निकालना है, तो आपको SIP से अच्छे रिटर्न की उम्मीद नहीं करनी चाहिए, और न ही निवेश करना चाहिए।
  • अगर आप SIP करने जा रहे हैं, तो आपको ये पता होना चाहिए कि आप ये SIP क्यों और किसके लिए कर रहे हैं। जैसे रिटायरमेंट, बच्चों की शिक्षा या घर खरीदना। अगर आप बिना की फैसले के ऐसे ही निवेश कर देंगे तो बड़ी गड़बड़ हो सकती है और आपके बाकी के प्लान गड़बड़ा सकते हैं।
  • अगर आपने कोई SIP की हुई है, तो इसका मतलब है कि आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हर 6-12 महीने में एक बार अपने पोर्टफोलियो पर नजर डालनी चाहिए। अगर वो आपके प्लान के अनुसार रिटर्न नहीं दे रहा है, तो उसकी समीक्षा करनी चाहिए।
  • सिर्फ लोकप्रियता या पिछले रिटर्न देखकर म्यूचुअल फंड चुनना जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि हर फंड हर निवेशक के लिए सही नहीं होता। सही फंड चुनने के लिए जरूरी है कि आप अपनी जोखिम सहनशीलता (जैसे आप बाजार के उतार-चढ़ाव को कितना झेल सकते हैं) और निवेश की अवधि (जैसे 2 साल या 15 साल) को ध्यान में रखें। इससे आप सुरक्षित निवेश कर पाएंगे।

बता दें कि SIP के जरिए निवेश करने का तरीका तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सितंबर 2025 में SIP निवेश 29,361 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। ये आकंड़े बता रहे हैं कि लोग अब निवेश को लेकर पहले से कहीं ज्यादा गंभीर और जागरूक हो गए हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSIP Top 5 Mistakes: SIP में हो रहा है नुकसान? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां, जो घटा रही हैं आपका रिटर्न
More
बिजनेस न्यूज़मनीSIP Top 5 Mistakes: SIP में हो रहा है नुकसान? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां, जो घटा रही हैं आपका रिटर्न