SIP: ऐसे लोग SIP से रहें दूर, वरना लगेगा तगड़ा चूना, जानिए क्यों

SIP आज करोड़ों निवेशकों की पसंद बन चुकी है, लेकिन हर बार इसे जारी रखना ही सही नहीं होता। कई बार वित्तीय परिस्थिति या लक्ष्य पूरे होने पर SIP रोकना समझदारी साबित हो सकता है। वहीं हर किसी के लिए SIP नहीं है। आइये जानते हैं किन लोगों को SIP से दूर रहना चाहिए।

Jitendra Singh
अपडेटेड28 Dec 2025, 08:33 PM IST
SIP: निवेश की बात हो तो सबसे पहले SIP का नाम सामने आता है।
SIP: निवेश की बात हो तो सबसे पहले SIP का नाम सामने आता है।

SIP: Systematic Investment Plan (SIP) निवेश का एक पॉपुलर जरिया है। पिछले कुछ सालों में SIP में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है क्‍योंकि इसके जरिए आप छोटे-छोटे निवेश से बड़ा कॉर्पस बना सकते हैं। एसआईपी के जरिए म्‍यूचुअल फंड्स में निवेश किया जाता है। लॉन्‍ग टर्म में ये स्‍कीम जितना प्रॉफिट देती है, उतना प्रॉफिट किसी सामान्‍य स्‍कीम में भी नहीं मिलता है। हालांकि, इस मामले में जानकारों की राय इससे थोड़ी अलग है।

कुछ हालात ऐसे भी होते हैं जब SIP में निवेश करना सही फैसला नहीं माना जाता। ऐसे मामलों में बिना सोचे-समझे निवेश करने से फायदे की जगह नुकसान होने का खतरा बढ़ सकता है। आइये जानते हैं किन लोगों को SIP से दूर रहना चाहिए।

1 . कम अवधि के निवेशक SIP से रहें दूर

अगर आप जल्दी पैसा निकालना चाहते हैं या आपके पास लंबी अवधि तक इंतजार करने का धैर्य नहीं है, तो म्यूचुअल फंड आपके लिए सही विकल्प नहीं है। SIP का असली फायदा तभी मिलता है जब आप लंबे समय तक निवेश बनाए रखते हैं। इसलिए ऐसे लोग जिन्हें कम समय में पैसा निकालना है, उन्हें दूसरे निवेश विकल्पों पर अपना फोकस बढ़ाना चाहिए।

2. जोखिम न लेने वाले लोग SIP से रहें दूर

बहुत से निवेशक एक सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश करते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए एसआईपी सही नहीं हो सकती है। इसकी वजह ये है कि एसआईपी में मिलने वाला रिटर्न बाजार के जोखिमों के अधीन होता है। बाजार के उतार-चढ़ाव से आपको मिलने वाले रिटर्न में बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें | 2026 में बदलेंगे पैसों से जुड़े ये नियम, किन फैसलों का आपकी जेब पर पड़ेगा असर?

3. सिर्फ टैक्स बचाने वाले SIP से रहें दूर

जो लोग केवल टैक्स बचाने के लिए ELSS में पैसा लगाते हैं, उनके लिए SIP हमेशा सही विकल्प नहीं होती है। अगर आप बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम नहीं लेना चाहते तो इस तरह का निवेश आपके लिए सही नहीं माना जाता है।

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) क्या है?

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP, म्यूचुअल फंड द्वारा दिया जाने वाला एक ऐसा निवेश विकल्प है, जिसके जरिए निवेशक हर महीने या हर तिमाही एक तय राशि म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें एक बार में बड़ी राशि निवेश करने की बजाय छोटी-छोटी किस्तों में निवेश किया जाता है।

यह भी पढ़ें | रोजाना 100 रुपये बचाएं, बन जाएंगे करोड़पति

SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह निवेशकों को बाजार की उतार-चढ़ाव की चिंता किए बिना अनुशासित तरीके से निवेश करने में मदद मिलती है। इसमें निवेश के लिए किसी खास समय का इंतजार करने की ज़रूरत नहीं होती, क्योंकि नियमित अंतराल पर निवेश करने से बाजार के उतार-चढ़ाव का औसत प्रभाव कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSIP: ऐसे लोग SIP से रहें दूर, वरना लगेगा तगड़ा चूना, जानिए क्यों
More
बिजनेस न्यूज़मनीSIP: ऐसे लोग SIP से रहें दूर, वरना लगेगा तगड़ा चूना, जानिए क्यों