SIP Investment Tips: शेयर बाजार में पैसा कमाने से ज्यादा जटिल सही निवेश करना होता है। अक्सर मीडिल क्लास निवेशकों के मन में डर बना रहता है कि कहीं मैनें गलत समय पर पैसा तो नहीं लगा दिया? लोग महीनों तक शेयर बाजार में करेक्शन का इंतजार करते हैं, जिससे के वे सही टाइमिंग के साथ एंट्री कर सकें। लेकिन जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज की म्यूचुअल फंड की ताजा रिपोर्ट ने इस पुरानी सोच को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। जियोजीत की दिसंबर म्यूचुअल फंड रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, बाजार में टाइमिंग से ज्यादा आपके पेशेंस यानी धैर्य की कीमत होती है।
लोएस्ट लेवल की तलाश एक साइकोलॉजिकल टेंशन
शेयर बाजार को लेकर कहा जाता है कि इसे कोई नहीं भांप सकता है। जियोजीत की सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) पर अपडेट और प्रस्पेटिव रिपोर्ट में पिछले 20 सालों यानी साल 2006-2025 के आंकड़ों का एनालिसिस किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट के लोएस्ट लेवल में एंट्री केवल एक साइकोलॉजिकल टेंशन है।
डेटा के मुताबिक, अगर कोई निवेशक पिछले दो दशकों में हर महीने के सबसे निचले स्तर को पहचानने में कामयाब रहा होता, तो उसका सालाना रिटर्न लगभग 14.03% होता। दूसरी तरफ, एक सामान्य निवेशक जिसने बिना किसी पॉइंट को खोजे हर महीने के आखिर में अपनी SIP जारी रखी, तो उसे सालाना 13.65% का रिटर्न मिला। इन दोनों रिटर्न के बीच बहुत मामूली सा अंतर है। ऐसे में बाजार में सबसे निचले स्तर की तलाश में मानसिक दबाव में रहना कोई समझदारी नहीं।
तारीख और फ्रीक्वेंसी का जाल, निवेश कब करें?
अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि महीने की 1 तारीख को निवेश करना बेहतर है या 25 तारीख को। कुछ लोग डेली या वीकली SIP को ज्यादा प्रभावी मानते हैं। लेकिन हकीकत में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में ये छोटी-छोटी बातों का कोई असर नहीं होता है। निफ्टी-500 के 20 साल के प्रदर्शन को देखें, तो डेली, वीकली या मंथली SIP का एवरेज रिटर्न 13.63% से 13.77% के रेंज में ही सिमटा हुआ है।
लॉन्ग टर्म नुकसान का जोखिम 0%
जियोजीत की इस रिपोर्ट का सबसे राहत देने वाला पहलू उन निवेशकों के लिए है जो बाजार की गिरावट से घबराकर अपना पैसा निकाल लेते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई निवेशक 10 साल या उससे ज्यादा समय तक अपनी SIP जारी रखता है, तो ऐतिहासिक रूप से नुकसान होने की संभावना 0% रही है।
इिक्विटी SIP के लिए 8 साल का समय सबसे बेहतर
इक्विटी SIP के लिए 7 से 8 साल का समय एक सबसे अच्छा समय माना जाता है, लेकिन 10 साल का पड़ाव पार करते ही निवेश एक अलग ही रफ्तार पकड़ लेता है। रिपोर्ट के अनुसार, 95% मामलों में 10 साल की अवधि वाली SIP ने 10% से ज्यादा का सालाना रिटर्न दिया है। मिडकैप कैटेगरी ने लॉन्ग टर्म में अन्य कैटेगरियों के मुकाबले और भी शानदार प्रदर्शन किया है।