1000 Monthly SIP Millionaire Plan: अगर आप भी सोचते हैं कि अमीर बनने के लिए मोटा पैसा चाहिए,तो यह खबर आपको हैरान कर देगी। महज 1,000 रुपये की महीने की SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) से भी आप करोड़ों का फंड बना सकते हैं और ये कोई झूठा दावा नहीं, बल्कि म्यूचुअल फंड में कंपाउंडिंग की ताकत का कमाल है।
महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने कंपाउंडिंग को दुनिया का 'आठवां अजूबा'कहा था। इसका मतलब है,जो पैसे आपने निवेश किए, वो पैसा भी खुद मेहनत करने लगेगा और उस पर मिला ब्याज भी ब्याज कमाएगा। SIP उसी कंपाउंडिंग को छोटी-छोटी किश्तों में इस्तेमाल करने का मौका देती है।
मान लीजिए आप 40 साल तक हर महीने 1,000 रुपये की SIP करते हैं और हर साल इसमें 10% तक की बढ़ोतरी करते जाते हैं। इतनी अनुशासन के साथ,40 साल बाद आपके पास लगभग 3.5 करोड़ रुपये तक का फंड हो सकता है और अगर बाजार से सालाना 15% रिटर्न मिले,तो ये राशि और बड़ी हो सकती है।
10,000 की सैलरी वाले कैसे करें SIP?
मान लीजिए आपकी तन्ख्वाह 10,000 रुपये है। आप भी SIP से निवेश शुरू कर सकते हैं।