Slice Small Finance Bank: अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए लोग बैंक में अकाउंट खुलवाते हैं और अपने पैसों को रखते हैं। बैंकों द्वारा कई तरह के अकाउंट खोले जाते हैं। इसमें से एक अकाउंट सेविंग अकाउंट भी होता है। सेविंग अकाउंट में जमा राशि पर एक तय ब्याज दर से रिटर्न मिलता रहता है। इसी कारण से इसे सेविंग अकाउंट कहते हैं, क्योंकि इस अकाउंट में जमा पैसों से कमाई भी होती है। ऐसे ही स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर बंपर रिटर्न दे रहा है।
आमतौर पर बैंकों द्वारा अपने सेविंग अकाउंट पर 2 से 3 प्रतिशत तक की ब्याज दर से रिटर्न दिया जाता है। इस बीच स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। बैंक अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट पर रेपो रेट के बराबर ब्याज का फायदा दे रहा है।
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक सेविंग अकाउंट
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक में सेविंग अकाउंट पर 5.25 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर से रिटर्न मिल रहा है। 5.25 प्रतिशत की यह ब्याज दर अन्य बैंकों के मुकाबले काफी ज्यादा है। खास बात यह है कि इस सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस की कोई लिमिट नहीं है। इसके साथ ही इसमें कोई भी मेंटेनेंस चार्ज या पेनल्टी भी नहीं देनी होती है। ब्याज की गणना डेली बेसिस पर होती है और हर दिन खाते में ब्याज के पैसे जुड़ते हैं। कुल मिलाकर यहां ब्याज दर आरबीआई की रेपो रेट के 100% के बराबर मिलती है।
कितना होगा फायदा?
चाहे आपके खाते में 100 रुपये हों या 10 लाख, हर रकम पर समान ब्याज मिलता है। इससे कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। यानी आपका पैसा तेजी से बढ़ता है। उदाहरण के लिए, अगर आपके अकाउंट में 1 लाख रुपये हैं, तो 5.25 फीसदी सालाना ब्याज दर पर रोजाना करीब 14 रुपये ब्याज क्रेडिट होगा। साल भर में यह रकम अच्छी-खासी हो जाती है।
नॉर्थ ईस्ट SFB के मर्जर से बना है बैंक
बता दें कि नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (NESFB) का नाम अब बदलकर स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक (Slice SFB) कर दिया गया है। यह बदलाव फिनटेक कंपनी Slice के साथ हुए मर्जर के बाद किया गया है। आरबीआई ने इसे 21 मई 2025 को जारी नोटिफिकेशन के जरिए आधिकारिक तौर पर वैरिफाई किया था।
बैंक में कैसे खोलें खाता?
1. स्लाइस सेविंग्स अकाउंट खोलना बेहद आसान है।
2. गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से Slice ऐप डाउनलोड करें।
3. ऐप ओपन करके सेविंग्स अकाउंट ओपनिंग का ऑप्शन चुनें।
4. आधार और पैन जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. वीडियो KYC (वीडियो वेरिफिकेशन) पूरा करें। यह कुछ मिनटों में हो जाता है।
6. अब आपका अकाउंट एक्टिवेट हो गया है। कुछ ही मिनटों में आप अकाउंट में पैसे जमा करके रोजाना ब्याज कमाना शुरू कर सकते हैं।