
कंजर्वेटिव निवेशक जो इक्विटी में निवेश करने से बचते हैं वे ऐसे वित्तीय साधनों में निवेश करने की तरफ झुकाव रखते हैं जो सुनिश्चित रिटर्न देते हैं। इन साधनों में डाकघर की योजनाएं या छोटी बचत योजनाएं शामिल हैं।
ऐसी कई लघु बचत योजनाएं हैं जो निवेशकों को सुनिश्चित रिटर्न के साथ-साथ कर लाभ भी प्रदान करती हैं।
इन योजनाओं में निवेश से न केवल आपातकालीन उद्देश्यों के लिए धनराशि बनाने और वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है, बल्कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक के कर लाभ भी मिलते हैं।
यहां हम कुछ सामान्य लघु बचत योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
I. डाकघर बचत खाता : इसमें 4 प्रतिशत ब्याज मिलता है और न्यूनतम कंट्रीब्यूशन 500 रुपये है।
II. राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता: 1 जनवरी से एनएससी पर सालाना 6.7 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस जमा खाते में न्यूनतम निवेश 100 रुपये प्रति माह है, तथा अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
III. राष्ट्रीय बचत सावधि जमा: कोई भी व्यक्ति 1,000 रुपये से या 100 रुपये के गुणकों में खाता खोल सकता है। इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
एक वर्ष के लिए ब्याज दर 6.9 प्रतिशत है, जबकि दो वर्षों के लिए 7 प्रतिशत है। तीन वर्षों के लिए ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है, जबकि पांच वर्षों के लिए 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
IV. राष्ट्रीय बचत मासिक आय खाता: इसमें प्रति वर्ष 7.4 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इसमें 1,000 रुपये के गुणकों में पैसा जमा किया जा सकता है और एकल खाते में अधिकतम निवेश सीमा 9 लाख रुपये और संयुक्त खाते में 15 लाख रुपये है।
V. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता (एससीएसएस): इसमें जमा की तिथि से 31 मार्च/30 सितम्बर/31 दिसम्बर तक 8.2 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज देय है और उसके बाद 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर और 1 जनवरी को ब्याज देय होगा।
खाते में 1,000 रुपये के गुणकों में एक बार पैसा जमा किया जा सकेगा जबकि अधिकतम सीमा 30 लाख रुपये है।
VI. पब्लिक प्रोविडेंट फंड : पीपीएफ निवेशकों को प्रति वर्ष 7.1 प्रतिशत ब्याज देता है। न्यूनतम निवेश 500 रुपये है जबकि अधिकतम निवेश 1.5 लाख रुपये है।
VII. सुकन्या समृद्धि खाता : इसमें 8.2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलता है। इसमें न्यूनतम निवेश 250 रुपये और अधिकतम निवेश 1.5 लाख रुपये प्रति वित्तीय वर्ष किया जा सकता है।
VII .राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी): एनएससी पर सालाना 7.7 प्रतिशत ब्याज मिलता है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये निवेश किया जा सकता है और अधिकतम सीमा नहीं है।
IX. किसान विकास पत्र (केवीपी): इसमें 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलता है। न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये है और अधिकतम सीमा नहीं है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.