Smart Strategies 2026: निवेश से AI लर्निंग तक, 2026 में पैसा बढ़ाने के काम आएंगी ये 10 रणनीतियां

Tips to increase income in 2026: साल 2026 में निवेशकों के लिए कमाई के कई नए मौके हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के इन 10 स्मार्ट टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ अपना पैसा सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि अपनी वेल्थ भी बढ़ा सकते हैं।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड5 Jan 2026, 03:49 PM IST
इस वर्ष काम आएंगे ये 10 स्मार्ट मनी मूव्स
इस वर्ष काम आएंगे ये 10 स्मार्ट मनी मूव्स(Mint)

Wealth Strategy 2026: साल 2025 निवेशकों और टैक्सपेयर्स के लिए काफी हलचल भरा रहा। अब 2026 में भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते, कंपनियों की बेहतर कमाई और शानदार जीडीपी आंकड़ों की वजह से इस साल मार्केट में काफी रौनक रहने वाली है। साथ ही, सरकार के जीएसटी सुधारों का असली फायदा भी इसी साल देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि इस साल आप अपने पैसे को कैसे मैनेज करें।

1. लार्ज कैप और चुनिंदा मिडकैप शेयरों पर लगाएं दांव

इस समय लार्ज कैप शेयर निवेश के लिए ज्यादा बेहतर दिख रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स अपने ऐतिहासिक औसत के मुकाबले काफी महंगे (प्रीमियम पर) ट्रेड कर रहे हैं। अच्छी GDP और सरकारी नीतियों के कारण लार्ज कैप कंपनियों की कमाई में सुधार की उम्मीद है। निवेश के लिए आप बैंक, NBFC और डिफेंस सेक्टर की बड़ी और मजबूत कंपनियों को चुन सकते हैं। हालांकि, अमेरिका से व्यापार तनाव और महंगाई जैसे जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।

2. ग्लोबल मार्केट में किश्तों में निवेश करें

साल 2020 की तरह ही विदेशी फंड्स आपके पोर्टफोलियो को मजबूती दे सकते हैं। अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए एक साथ सारा पैसा न लगाएं। इसके बजाय SIP या किश्तों के जरिए अलग-अलग देशों के फंड्स, ETF या GIFT सिटी के विकल्पों का इस्तेमाल करें। इससे आपका जोखिम कम होगा और कमाई के मौके बढ़ेंगे।

3. फिक्स्ड इनकम के लिए अपनाएं 'बारबेल' स्ट्रैटेजी

पिछले साल ब्याज दरों में कटौती उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। RBI ने दरों में 1.25% की कटौती तो की, लेकिन अभी आगे और कटौती की गुंजाइश कम दिख रही है। ऐसे में अपनी फिक्स्ड इनकम को सुरक्षित रखने के लिए 'बारबेल' तरीका अपनाएं। इसमें आप कम समय वाले बॉन्ड्स के साथ-साथ लंबे समय वाले सरकारी बॉन्ड्स को मिलाकर निवेश करें।

यह भी पढ़ें | टैक्स सेविंग एफडी या नॉर्मल एफडी में निवेश करने से पहले जानिए कौन है बेहतर

4. GIFT सिटी से विदेशी निवेश हुआ आसान

पहले विदेशी बाजारों में पैसा लगाना मुश्किल था, लेकिन अब GIFT सिटी के जरिए यह बहुत आसान हो गया है। पहले जहां लाखों रुपये की जरूरत होती थी, अब आप सिर्फ 4.5 लाख (5,000 डॉलर) से शुरुआत कर सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि यहां टैक्स का झंझट कम है। फंड खुद टैक्स काट लेता है और आपको टैक्स-फ्री जैसी इनकम मिलती है।

5. सोना और चांदी: ज्यादा निवेश से बचें

साल 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया था। चांदी तो इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण 140% तक बढ़ गई थी। हालांकि, अब इन धातुओं में उतार-चढ़ाव बढ़ने की आशंका है। इसलिए अपने कुल बजट का एक सीमित हिस्सा ही सोने-चांदी में रखें और बहुत ज्यादा पैसा न फंसाएं।

6. EPF योगदान को सीमित रखने पर विचार करें

पीएफ फंड पारंपरिक रूप से रिटायरमेंट के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता रहा है, लेकिन हाल के आंकड़ों ने निवेशकों को थोड़ा सतर्क कर दिया है। साल 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, EPFO में किए गए कुल दावों में से 25% से ज्यादा को खारिज कर दिया गया। एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं कि आप अपनी कंपनी से कहकर अपने EPF योगदान को वैधानिक न्यूनतम सीमा तक सीमित करवा सकते हैं। यह सीमा 15,000 रुपये के मूल वेतन का 12% है।

यह भी पढ़ें | PF पर मिले ब्याज पर टैक्स लगता है या नहीं, जानें पूरी डिटेल

7. कॉर्पोरेट NPS का विकल्प चुनें

EPF में ज्यादा पैसा ब्लॉक करने के बजाय, आप बचे हुए पैसे को NPS या म्यूचुअल फंड जैसे विकल्पों में लगा सकते हैं, जहां पैसा निकालना ज्यादा आसान है और पारदर्शिता भी अधिक है। 2025 में हुए बड़े बदलावों के बाद, 2026 में एनपीएस निवेश का एक शानदार विकल्प है। अब आप अपने NPS फंड का 100% हिस्सा शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।

8. टैक्स छूट के लिए पक्के सबूत रखें

इनकम टैक्स विभाग अब डेटा के जरिए बहुत बारीकी से जांच कर रहा है। गलत HRA क्लेम या झूठे डोनेशन पर नोटिस आ सकते हैं। इसलिए अगर आप छूट का दावा कर रहे हैं, तो रेंट एग्रीमेंट, किराए की रसीद और दान की रसीदें संभालकर रखें। केवल वही दावा करें जिसका आपके पास ठोस सबूत हो।

9. घरेलू यात्रा के लिए भी लें इंश्योरेंस

हम अक्सर विदेश जाते समय तो इंश्योरेंस लेते हैं, लेकिन देश के अंदर इसे भूल जाते हैं। दिसंबर 2025 में इंडिगो की उड़ानों में हुई परेशानी ने सिखाया है कि संकट कहीं भी आ सकता है। मात्र 1,000 से कम के खर्च में आप अपनी घरेलू यात्रा, मेडिकल इमरजेंसी और सामान चोरी होने का बीमा करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें | इंश्योरेंस क्लेम में हो रही है देरी? जानें शिकायत का तरीका और कानूनी अधिकार

10. करियर में AI को बनाएं अपना साथी

आज के समय में AI सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है। अगर आप अपने करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं और अच्छी सैलरी पाना चाहते हैं, तो AI टूल्स का इस्तेमाल शुरू करें। कम से कम दो AI टूल्स चुनें और उन्हें अपनी रिपोर्ट्स, ईमेल और रिसर्च के कामों में शामिल करें।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। निवेश करने से पहले किसी प्रमाणित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी उत्तरदायी नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSmart Strategies 2026: निवेश से AI लर्निंग तक, 2026 में पैसा बढ़ाने के काम आएंगी ये 10 रणनीतियां
More
बिजनेस न्यूज़मनीSmart Strategies 2026: निवेश से AI लर्निंग तक, 2026 में पैसा बढ़ाने के काम आएंगी ये 10 रणनीतियां