Home Loan Prepayment: EMI का बोझ होगा कम! 50 लाख के लोन पर बचेंगे 18 लाख रुपये, बड़े काम की है ये ट्रिक

Smart Prepayment Hack: 50 लाख के लोन पर 10% प्रीपेमेंट करने से 18 लाख रुपये की बचत संभव है। EMI कम करने के बजाय टेन्योर घटाना बेहतर है। फ्लोटिंग रेट लोन पर प्रीपेमेंट पर कोई पेनल्टी नहीं होती है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड23 Jan 2026, 03:02 PM IST
होम लोन की EMI करने की ट्रिक
होम लोन की EMI करने की ट्रिक

Home Loan Prepayment: घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। कुछ लोग इस सपने को लोन से पूरा तो कर लेते हैं, लेकिन EMI के बोझ के नीचे दब जाते हैं। अगर आप भी अपने इस EMI को बोझ को खत्म करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लाए है, जिससे आप 50 लाख के लोन में 18 लाख तक बचा सकते हैं। आइए जानते हैं इस ट्रिक के बारे में

मान लीजिए कि आपने 50 लाख का लोन 8.5% ब्याज पर 20 साल के लिए लिया है,तो उसकी EMI करीब 43,000 रुपये होगी। शुरुआत में EMI का ज्यादातर हिस्सा ब्याज चला जाता है, जबकि प्रिंसिपल अमाउंट कम होता है। अब अगर आप लोन की शुरुआत में ही 5 लाख (10%) की प्रीपेमेंट कर दो,तो टेन्योर छोटा हो जाएगा और कुल ब्याज में 18 लाख की कटौती हो सकती है। हमेशा बैंक आपको दो ऑप्शन देते हैं। पहला कि EMI कम करो या टेन्योर घटाओ। समझदारी इसी में है कि टेन्योर घटाने का विकल्प चुनें, क्योंकि इससे आपको लंबे समय में सबसे ज्यादा फायदा होगा।

यह भी पढ़ें | एक्सपर्ट बोले 20-30 साल में दुनिया की नंबर 1 इकॉनमी बनेगा भारत

कैसे काम करती है ये ट्रिक?

जब आप प्रीपेमेंट करते हैं तो लोन का प्रिंसिपल घट जाता है और ब्याज की गणना छोटे बेस पर होती है। 1 करोड़ के लोन पर सिर्फ 5% प्रीपेमेंट करने से करीब 21 लाख रुपये की बचत हो सकती है। इसी तरह 50 लाख के लोन पर ये बचत घटकर लगभग 18 लाख तक पहुंच जाती है। अच्छी बात यह है कि फ्लोटिंग रेट लोन पर प्रीपेमेंट पर कोई पेनल्टी नहीं लगती है। इसलिए जब भी बोनस मिले, बढ़े या कोई अतिरिक्त इनकम आए,तुरंत प्रीपेमेंट करना सबसे स्मार्ट कदम है।

होम लोन कम करने की 5 ट्रिक

तरीकाक्या करना हैफायदा
प्रीपेमेंट (Prepayment)लोन का कुछ हिस्सा पहले चुका दें।ब्याज कम लगेगा और लोन जल्दी खत्म होगा।
कम अवधि का लोन लेंलंबी अवधि की बजाय छोटी अवधि चुनें।ब्याज कम देना पड़ेगा।
EMI बढ़ाएँबोनस या वेतन बढ़ने पर अतिरिक्त EMI भरें।ब्याज घटेगा और लोन जल्दी चुक जाएगा।
कम ब्याज दर देखेंअगर कोई बैंक कम ब्याज दे रहा है तो लोन ट्रांसफर करें।ब्याज का बोझ घटेगा।
ज़्यादा डाउन पेमेंट करेंघर खरीदते समय 20% से ज्यादा डाउन पेमेंट दें।लोन की राशि कम होगी और ब्याज भी घटेगा।
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीHome Loan Prepayment: EMI का बोझ होगा कम! 50 लाख के लोन पर बचेंगे 18 लाख रुपये, बड़े काम की है ये ट्रिक
More
बिजनेस न्यूज़मनीHome Loan Prepayment: EMI का बोझ होगा कम! 50 लाख के लोन पर बचेंगे 18 लाख रुपये, बड़े काम की है ये ट्रिक