Sona, Chandi Ka Bhav Today highlights: MCX पर सोने के दाम ₹6800 बढ़े, चांदी में 3% से ज्यादा की तेजी

सोना-चांदी लाइव 2 मार्च 2026: मीडिल ईस्ट अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी भारी संघर्ष के बीच सोमवार, 2 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी जा रही है।

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Mar 2026, 09:41:14 PM IST
 सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, चांदी  <span class='webrupee'>₹</span>10000 हुई महंगा, सोना 1.67 लाख के पार
सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, चांदी ₹10000 हुई महंगा, सोना 1.67 लाख के पार

Sona, Chandi Ka Bhav Today LIVE: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध से वैश्विक स्तर पर भारी अनिश्चितता देखी जा रही है। निवेशक सुरक्षित निवेश का रुख कर रहे हैं, जिससे सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के भाव में भारी उछाल देखा जा रहा है। इजरायल और अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है, जिससे ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितता बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को सोने में 5,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में भी 10,000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है।

कॉमेक्स पर सोने-चांदी का भाव

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। COMEX पर सोने का भाव 5,400 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू गया। यह इंट्राडे में 2.50% से ज्यादा की तेजी है। इसी तरह चांदी ने भी जोरदार शुरुआत की और 96.93 डॉलर प्रति औंस का इंट्राडे हाई छुआ, जिसमें कुछ ही मिनटों में 2% की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

MCX पर सोने चांदी का भाव

इस ग्लोबल ट्रेंड का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार को बंद भाव 162104 रुपये से 5811 रुपये या 3% से ज्यादा के उछाल के साथ 167915 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, MCX पर 5 मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी शुक्रवार को बंद भाव 274998 रुपये से 10980 रुपये या लगभग 4% चढ़कर 285978 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई।

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
2 Mar 2026, 08:43:42 PM IST

Sona, Chandi Ka Bhav Today LIVE: MCX पर चांदी ₹3 लाख प्रति kg के करीब

MCX पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 7,776 प्रति 10 ग्राम बढ़कर दिन के सबसे ऊंचे लेवल 1,69,880 पर पहुंच गया। फरवरी के निचले लेवल से, सोना 33,695 पर वापस आ गया है, और धीरे-धीरे अपने रिकॉर्ड ऊंचे लेवल 1,80,779 की ओर बढ़ रहा है। इस बीच, मार्च सिल्वर फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट और भी तेज़ी से बढ़ा, 15,155 प्रति किलोग्राम बढ़कर दिन के सबसे ऊंचे लेवल 2,97,799 पर पहुंच गया, जो जनवरी के आखिर के बाद का सबसे ऊंचा लेवल है।

2 Mar 2026, 07:15:55 PM IST

Sona, Chandi Ka Bhav Today LIVE: सोने की कीमत 6,000 डॉलर तक हो सकती है

सोने की कीमतों में जारी हालिया तेजी की साल 2025 से शुरू हुई थी, जब इसमें 64 फीसदी का जोरदार उछाल देखा गया था। इस बढ़त के पीछे दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई भारी खरीदारी, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में बढ़ा निवेश और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मुख्य वजह रही हैं। आने वाले समय के लिए भी बड़े ग्लोबल बैंक सोने को लेकर काफी उत्साहित हैं। जेपी मॉर्गन (JP Morgan) का अनुमान है कि साल 2026 के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है, वहीं बैंक ऑफ अमेरिका ने भी इसके 6,000 डॉलर तक पहुंचने की संभावना जताई है।

2 Mar 2026, 06:29:53 PM IST

Sona, Chandi Ka Bhav Today LIVE: सोने में शॉर्ट कवरिंग, ताजा कीमत जानिए

शाम के करीब 5:15 बजे सोने की कीमत 1,69,031 रुपये पर है, जो एक ही दिन में 6,927 रुपये (4.27%) की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल बाजार में 'शॉर्ट कवरिंग' देखी जा रही है, जिसका मतलब है कि जिन लोगों ने पहले बेचने का दांव लगाया था, वे अब घाटे से बचने के लिए तेजी से खरीदारी कर रहे हैं। आज सोना 1,69,679 के उच्चतम स्तर तक गया, जबकि निम्‍न स्‍तर 1,65,217 रुपये/ 10 ग्राम रहा।

2 Mar 2026, 05:47:19 PM IST

Sona, Chandi Ka Bhav Today LIVE: सभी कीमती मेटल्स में आई तेजी

MCX पर सोना 4.01 फीसदी उछलकर 1,68,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी 4.83 फीसदी की तेजी के साथ 2,96,300 रुपये प्रति किलो है। कॉपर के दाम 0.34 फीसदी बढ़कर 1,226.55 रुपये पर आ गए हैं। वहीं जिंक में 1.19 फीसदी और लेड में 190.15 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।

2 Mar 2026, 03:39:11 PM IST

Sona, Chandi Ka Bhav Today LIVE: MCX पर चांदी आज के हाई के करीब

MCX पर सुबह के सेशन में 2,85,978 प्रति kg के इंट्राडे हाई पर पहुंचने के बाद, कीमती सफेद धातु प्रॉफिट-बुकिंग के दायरे में आ गई। हालांकि, गिरावट सीमित रही और MCX चांदी का रेट एक बार फिर 2,85,000 प्रति kg से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

2 Mar 2026, 02:45:25 PM IST

Sona, Chandi Ka Bhav Today LIVE: क्या नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने वाली हैं सोने की कीमतें?

सोने की कीमत नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच की कगार पर है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने जियो-पॉलिटिकल रिस्क को इतना बढ़ा दिया है कि निवेशक सेफ हैविन के लिए सोने की तरफ भाग रहे हैं। IBJA की वाइस प्रेसिडेंट और एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन अक्ष कंबोज के मुताबिक, अगर अमेरिका-ईरान विवाद और लंबा खिंचता है तो निवेशकों का रिस्क प्रीमियम बढ़ेगा, जिससे भारत में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती हैं।

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,300-5,400 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच चुका है, जो पिछले कुछ महीनों का उच्चतम स्तर है। भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1.65 लाख से 1.67 लाख रुपये तक जा पहुंची है, और कुछ जगहों पर यह और ऊपर जा रही है। हाल के दिनों में अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर हमलों के बाद तेल की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं, जिससे महंगाई की आशंका और सोने की मांग दोनों बढ़ गई हैं।

2 Mar 2026, 02:16:14 PM IST

क्या सोने-चांदी में जारी रहेगी रैली?

कोटक सिक्योरिटीज के AVP कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा, सोना-चांदी में अभी भी मजबूती बनी रहने की उम्मीद है। इसके पीछे की वजह ट्रंप की तरफ से सैन्य कार्रवाई चार से पांच हफ्ते तक चल सकती है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर ईरान की नई सरकार स्ट्रक्चर्ड तरीके से बातचीत के लिए तैयार दिखी तो प्रतिबंधों में ढील भी संभव है। लेकिन ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने सोमवार को साफ इनकार कर दिया कि वो अमेरिका के साथ कोई बातचीत फिर से शुरू करने वाले हैं। यानी फिलहाल कोई बातचीत होने की संभावना कम ही दिख रही है।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में जो तेज उछाल आया है, उससे लगता है कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन का बड़ा हिस्सा पहले ही कीमतों में शामिल हो चुका है। अगर कीमतें नई रिकॉर्ड हाई पर जाना चाहती हैं तो इसके लिए कोई बड़ा ट्रिगर चाहिए। उदाहण के लिए अगर ईरान अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर जैसे USA अब्राहम लिंकन पर बड़ा हमला करता है तो अमेरिका की तरफ से जबरदस्त जवाबी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में सुरक्षित निवेश की खरीदारी में फिर से जबरदस्त उछाल आ सकता है।

2 Mar 2026, 01:56:52 PM IST

सुरक्षित निवेश की मांग से बढ़ा सोने-चांदी का भाव

Gold, Silver Rate Live: कोटक सिक्योरिटीज में AVP कमोडिटी रिसर्च कायनात चेनवाला, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश की मांग तेज हो गई है, जिससे सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया। COMEX पर सोना 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 5,409.7 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई और यह 97.3 डॉलर प्रति औंस के नए एक महीने के उच्च स्तर पर जा पहुंची।

एक्सपर्ट का कहना है कि वीकेंड पर अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर हुए हमलों के बाद तेहरान की तरफ से बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई। ईरान ने इजरायल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत व बहरीन जैसे देशों के रणनीतिक जगहों को निशाना बनाया। इससे पहले शुक्रवार को ही सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने लगी थी, जब चीन और अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान और इजरायल छोड़ने की सलाह जारी की थी। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि संघर्ष और फैल सकता है।

2 Mar 2026, 01:16:11 PM IST

भारत में चांदी की कीमत के लिए महत्वपूर्ण लेबल

सोना-चांदी लाइव: एनरिच मनी के CEO ने भारत में चांदी की कीमत के लिए महत्वपूर्ण लेबल बताए हैं। उन्होंने कहा, चांदी के दाम में अभी भी जबरदस्त खरीदारी का जोर बना हुआ है। मीडिल ईस्ट में तनाव के बीच हालिया तेजी के बाद 1,58,000 रुपये से 1,62,000 रुपये के बीच के इस मजबूत सपोर्ट जोन में निवेशक अच्छी तरह टिके हुए हैं। अगर चांदी इस बेस के ऊपर टिकी रहती है और 1,65,000 रुपये के स्तर को तोड़कर ऊपर निकल जाती है, तो फिर जोश बढ़ सकता है और दाम 1,70,000 से 1,75,000 तक जा सकते हैं।

2 Mar 2026, 12:30:27 PM IST

स्पॉट चांदी आउटलुक

एक्सिस सिक्योरिटीज ने चांदी पर कहा, चांदी ने लगातार दो हफ्तों तक अपनी बढ़त बरकरार रखी है और पिछले हफ्ते ही इसमें 10 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई। मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव के अलावा, इस सफेद धातु को अमेरिकी प्रशासन की तरफ से सेक्शन 122 के तहत लगाए गए 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ से भी जबरदस्त फायदा मिल रहा है। यह कदम

करेंसी डिबेजमेंट ट्रेड को हवा दे रहा है। बाजार अब इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद टैरिफ को 15 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में निवेशक चांदी को सुरक्षित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों में और उछाल आ रहा है।

2 Mar 2026, 12:09:17 PM IST

कॉमेक्स गोल्ड आउटलुक

एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा, कॉमेक्स पर सोने की कीमतों में लगातार चौथे हफ्ते तेजी आई है। पिछले हफ्ते ही भाव 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए और कीमतें फिर से 5,200 डॉलर के स्तर के ऊपर पहुंच गईं। सोना अब मजबूत सुरक्षित निवेश की मांग खींच रहा है। अमेरिकी प्रशासन ने सेक्शन 122 के तहत दुनिया भर पर 10 प्रतिशत का ग्लोबल टैरिफ लगा दिया है। यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर ने संकेत दिए हैं कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद कुछ देशों पर यह टैरिफ 15 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव भी सोने को सपोर्ट दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत नाकाम हो गई है, जिससे अनिश्चितता बढ़ गई है। ऐसे में निवेशक सुरक्षा के लिए पीली धातु की ओर रुख कर रहे हैं। हमारा मानना है कि आने वाले दिनों में सोने पर सकारात्मक रुख बना रहेगा। बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिम और व्यापार से जुड़ी अनिश्चितताएं इसे और मजबूती देंगी।

2 Mar 2026, 11:44:30 AM IST

सोना-चांदी लाइव: सिल्वर प्राइस आउटलुक

एनरिच मनी के CEO पोंमुड़ी आर ने कहा, चांदी के भाव आज मजबूत बने हुए हैं। कॉमेक्स सिल्वर $91 से $96 के आसपास कारोबार कर रहा है, जहां हाल के निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखी गई है। लॉन्ग टर्म के चार्ट पर बुलिश ट्रेंड अब भी बरकरार है। कीमतों ने प्रमुख मूविंग एवरेज को दोबारा पार कर लिया है, जिससे लगता है कि अब सुधार का दौर खत्म होकर दोबारा तेजी की शुरुआत हो सकती है।

2 Mar 2026, 11:27:09 AM IST

अमेरिका-ईरान युद्ध अपडेट

अमेरिका ने रविवार को ऐलान किया कि उसने ईरान की ताकतवर रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के मुख्यालय को पूरी तरह तबाह कर दिया है। साथ ही, इस जंग में पहली बार अमेरिकी सैनिकों की मौत की खबर भी सामने आई है।

यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पर एक बयान जारी किया, जिसमें अमेरिकी नौसेना के जहाज से मिसाइलें दागते हुए और किसी शहरी परिसर को तबाह होते हुए वीडियो शेयर किया गया। बयान में कहा गया, 'अमेरिका के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है, और अब IRGC का कोई मुख्यालय नहीं बचा।

2 Mar 2026, 11:20:11 AM IST

Sona Chandi Rate LIVE: COMEX गोल्ड कीमत के अहम स्तर

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि कीमतें फिलहाल महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर मजबूती से बनी हुई हैं। पहले के ऑल-टाइम हाई वाले रेजिस्टेंस ज़ोन में धीरे-धीरे बढ़त दिख रही है, जो मजबूत तेजी का संकेत है।

$5,100–$5,200 के सपोर्ट स्तर पर मजबूत खरीदारी देखी जा रही है। अगर कीमत $5,500–$5,600 के ऊपर टिककर निकलती है, तो नए रिकॉर्ड हाई बनने का रास्ता खुल सकता है।

2 Mar 2026, 10:54:55 AM IST

Gold silver Rate Today LIVE: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

मीडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से सोमवार को क्रूड ऑयल के दामों में जोरदार उछाल आया। ये कई महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर सैन्य हमले किए, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद हो गया। कई टैंकरों को नुकसान पहुंचा और प्रमुख तेल उत्पादक इलाके से सप्लाई बाधित हो गई।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स में तेज बढ़ोतरी हुई और ये $82.37 तक पहुंच गया, जो जनवरी 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 7.60 फीसदी चढ़कर $78.41 प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 7.19 फीसदी उछलकर $71.86 प्रति बैरल पर पहुंच गया।

MCX पर मार्च एक्सपायरी वाला क्रूड ऑयल करीब 118 यानी 1.93 फीसदी की तेजी के साथ 6,210 प्रति बैरल पर खुला।

2 Mar 2026, 10:49:15 AM IST

देश के टॉप 5 शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोना 166,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 152,818 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 166,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 153,074 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसके बाद कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 166,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 152,873 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बेचा जा रहा है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 167,480 रुपये और 22 कैरेट सोना 153,523 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 167,080 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 153,157 रुपये दर्ज की गई। इसके बाद हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने का भाव 167,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 153,285 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

2 Mar 2026, 10:47:36 AM IST

सोना चांदी आउटलुक

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी का अनुमान है कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत बढ़कर 1 लाख 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। यह टार्गेट शुरुआती कारोबार में हासिल हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि अगर बाजार नीचे जाता है तो 1 लाख 60 हजार रुपये का स्तर मजबूत फ्लोर बन सकता है। उन्होंने आगे कहा कि MCX पर मई की फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत ऊंची बनी रह सकती है और अभी 2,84,000 रुपये प्रति किलो पर रेजिस्टेंस है।

2 Mar 2026, 10:43:56 AM IST

MCX पर सोने चांदी का भाव

सोना-चांदी लाइव 2 मार्च 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना शुक्रवार को बंद भाव 162104 रुपये से 5811 रुपये या 3% से ज्यादा के उछाल के साथ 167915 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, MCX पर 5 मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी शुक्रवार को बंद भाव 274998 रुपये से 10980 रुपये या लगभग 4% चढ़कर 285978 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSona, Chandi Ka Bhav Today highlights: MCX पर सोने के दाम ₹6800 बढ़े, चांदी में 3% से ज्यादा की तेजी
More
बिजनेस न्यूज़मनीSona, Chandi Ka Bhav Today highlights: MCX पर सोने के दाम ₹6800 बढ़े, चांदी में 3% से ज्यादा की तेजी