
Sonu Nigam Property Deal: बॉलीवुड के सितारे फिल्मों से ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट में भी निवेश करके बंपर कमाई कर रहे हैं। मशहूर भारतीय सिंगर सोनू निगम भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट में एक प्रॉपर्टी पांच साल के लिए लीज पर दी है, जिसका कुल किराया ₹12.61 करोड़ से ज़्यादा है। ससे पता चलता है कि बड़े सेलिब्रिटी भी शहर के बढ़ते प्रॉपर्टी मार्केट का फायदा उठा रहे हैं।
स्क्वायर यार्ड्स को रजिस्ट्रेशन महानिरीक्षक (IGR) पोर्टल पर मिले प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स के अनुसार यह एग्रीमेंट दिसंबर 2025 में रजिस्टर हुआ था। यह लीज 'ट्रेड सेंटर बीकेसी' में है और यह 4,257 वर्ग फुट (लगभग 395 वर्ग मीटर) की है। इस डील में 3.27 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस लगी। साथ ही 90 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी दिया गया है। यानी सोनू निगम में 90 लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी डिपॉजिट मिले हैं। जब प्रॉपर्टी किराए से खाली की जाएगी तो यह रकम सोनू निगम को वापस करना पड़ेगा।
यह लीज पांच साल के लिए साइन की गई है। पहले साल का किराया 19 लाख रुपये प्रति महीना होगा। दूसरे साल यह बढ़कर 20 लाख रुपये हो जाएगा, जो 5.26% की बढ़ोतरी है। तीसरे साल से किराया हर साल 5% बढ़ेगा। इस तरह तीसरे साल 21 लाख, चौथे साल 22.05 लाख और पांचवें साल 23.15 लाख रुपये किराया होगा। कुल मिलाकर, पांच सालों में सोनू निगम को 12.62 करोड़ रुपये का किराया मिलेगा।
सांताक्रुज ईस्ट मुंबई का एक तेजी से विकसित हो रहा रियल एस्टेट हब है, जहां आवासीय और वाणिज्यिक दोनों तरह की परियोजनाओं की मजबूत मांग है। यहां की कनेक्टिविटी वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, लोकल ट्रेन नेटवर्क, मेट्रो, और छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण यह व्यवसायों के लिए आकर्षक लोकेशन है। साथ ही, BKC, कलीना, अंधेरी और विले पार्ले जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र नजदीक होने की वजह से इस इलाके की मांग और ज्यादा बढ़ जाती है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.