Suryoday Small Finance Bank: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने अपने सुरक्षित लोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए गोल्ड लोन सेगमेंट एंट्री मार दी है। बैंक ने गोल्ड लोन सर्विस लॉन्च कर दी है। इस सर्विस को सबसे पहले महाराष् से शुरू किया गया है। आने वाले समय में इसे अन्य राज्यों में भी विस्तार करने की तैयारी है। यह कदम बैंक की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह एक पूरा रिटेल बैंक बनकर सुरक्षित और अलग-अलग प्रकार के लोन देना चाहता है।
CNBC TV 18 में छपी खबर के मुताबिक, बैंक ने कहा कि इस कदम का मकसद अपने पोर्टफोलियो में कोलैटरल-बैक्ड लोन का हिस्सा बढ़ाना और अपने एसेट मिक्स में विविधता लाना है। अभी तक SSFB ने ज़्यादातर अनसिक्योर्ड बिज़नेस लेंडिंग पर फोकस बढ़ाया है। बैंक का मानना है कि मौजूदा ग्राहकों से सिक्योर्ड क्रेडिट ऑप्शन की मांग बढ़ी है क्योंकि उनकी फंडिंग की ज़रूरतों में इजाफा हुआ है।
महाराष्ट्र से गोल्ड लोन सर्विस की शुरुआत
बैंक ने महाराष्ट्र में गोल्ड लोन की शुरुआत की है। अगले कुछ महीनों में इसे अन्य राज्यों में भी लॉन्च करने की तैयारी है। बैंक के पास 15 से ज्यादा राज्यों में 700 से ज्यादा शाखाएं हैं। इन सभी शाखाओं में इस सर्विस को शुरू करने की तैयारी है। बैंक ने यह भी कहा कि इस सर्विस को बढ़ाते समय वह अपने मौजूदा डिस्ट्रीब्यूशन और अंडरराइटिंग प्रोसेस पर निर्भर रहेगा।
बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भास्कर बाबू रामचंद्रन ने घरेलू सोने की मोनेटाइजेशन बढ़ रही है। ऐसे में इस सेक्टर में लॉन्ग टर्म संभावनाएं मजबूत हुई हैं। उन्होंने कहा कि गोल्ड लोन की मांग लगातार बनी रहती है और यह लोन ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।
जानिए क्या है गोल्ड लोन
गोल्ड लोन में आप अपनी जरूरत के अनुसार, इसे देकर बैंक से पैसा ले सकते हैं। बैंक गोल्ड पर 2 तरह के लोन देते हैं। बैंक आपको ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के साथ गोल्ड लोन और गोल्ड लोन ईएमआई ऑप्शन मुहैया कराता है। ओवरड्राफ्ट गोल्ड लोन में आपका सोना बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के पास गिरवी रहता है। इसके बदले आपको एक ओवरड्राफ्ट अकाउंट मिलता है, जिसमें आपके लोन के बराबर की राशि जमा होती है। आप इस अकाउंट से जरूरत पड़ने पर पैसे निकाल सकते हैं। इन दोनों ऑप्शन का यूज आप अपनी जरूरतों के हिसाब से कर सकते हैं।