Thalapathy Vijay Net Worth: तमिलनाडु की राजनीति में दशकों से चला आ रहा द्रविड़ पार्टियों का वर्चस्व अब इतिहास बन चुका है। विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता से बने राजनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) ने इन्हें जड़ों से उखाड़ फेका। TVK ने इस चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। हालांकि बहुमत के आंकड़े से वह महज दस कदम दूर रह गए। विजय की इस प्रचंड जीत के बाद उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। ऐसे में अब हर कोई विजय की संपत्ति के बारे में जानना चाह रहा है, उनके पास कितनी दौलत है और वे इन पैसों को कैसे मैनेज करते हैं। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
100 करोड़ से ज्यादा की FD
चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, विजय की कुल घोषित संपत्ति लगभग 648 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा शेयर बाजार के बजाय बैंक डिपॉजिट में सुरक्षित है। उनके पास 100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में जमा है।
330 करोड़ रुपये सेविंग अकाउंट्स
वहीं, विजय ने अलग-अलग प्राइवेट और सरकारी बैंकों के सेविंग अकाउंट्स में 330 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम रखी है। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी इंडियन ओवरसीज बैंक की है, जहां उन्होंने 213 करोड़ रुपये जमा किया। इसके अलावा HDFC Bank, एक्सिस और SBI जैसे बैंकों में भी उनकी अच्छी-खासी जमा पूंजी है। अगर इक्विटी इन्वेस्टमेंट की बात करें, तो उनकी कुल नेटवर्थ का 1 प्रतिशत भी नहीं है।
विजय के पास कितनी है अचल संपत्ति?
अगर उनकी इमूवेबल प्रॉपर्टी की बात करें, तो विजय ने अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा जमीन और इमारतों में निवेश किया है। उनके पास पूरे तमिलनाडु में 10 आलीशान घर हैं, जिनकी बाजार में कीमत 117 करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी गई है। विजय का यह रियल एस्टेट पोर्टफोलियो केवल आवासीय संपत्तियों तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने 82 करोड़ रुपये के वैल्यू वाली चार कमर्शियल बिल्डिंग्स और लगभग 22 करोड़ रुपये की नॉन-एग्रीकल्चरल लैंड भी खरीदी है। इसके साथ ही, उनके पास 20 लाख रुपये की कृषि भूमि भी है।
विजय को महंगी गाड़ियों का शौक
बता दें कि विजय को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास 13.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का लग्जरी कार कलेक्शन है। इस बेड़े में सबसे खास 2024 मॉडल की टोयोटा लेक्सस 350 है, जिसकी कीमत 13 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है। इसके अलावा उनके पास BMW i7, BMW 530 और 6 करोड़ रुपये की कीमत वाला टाटा कारवां भी है। सबसे खास बात यह है कि उनके पास एक टीवीएस एक्सएल सुपर और मारुति स्विफ्ट भी है।