
Tata AIA Global Equity Fund NFO: भारतीय शेयर बाजार ने पिछले कुछ सालों में शानदार रिटर्न दिया है। लेकिन क्या घरेलू बाजार पर ही निर्भर रहना काफी है? इसका जवाब है नहीं। दुनिया तेजी से बदल रही है। ऐसे में निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो को विस्तार देना चाहिए। इसी जरूरत को समझते हुए देश की दिग्गज इंश्योरेंस कंपनी टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने Tata AIA Global Equity Fund लॉन्च किया है। इसके जरिए भारतीय निवेशक विदेशी बाजारों में आसानी से निवेश कर सकेंगे।
टाटा AIA का यह नया फंड विदेशी कंपनियों में निवेश के एक विकल्प के साथ-साथ वेल्थ क्रिएशन का एक सॉल्यूशन भी है। इस फंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह टाटा AIA के यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP) के साथ जुड़ा हुआ है। यानी निवेशक न केवल एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी दिग्गज कंपनियों में निवेश कर सकते हैं, बल्कि साथ ही उन्हें एक मजबूत लाइफ कवर की सिक्योरिटी भी मिलती है। यह तालमेल उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो लॉन्ग टर्म में बड़ी कैपिटल जमा करने के साथ-साथ अपने परिवार के भविष्य को भी सुरक्षित रखना चाहते हैं।
Tata AIA Global Equity Fund का न्यू फंड ऑफर (NFO) 26 फरवरी 2026 से खुल चुका है और यह 5 मार्च तक खुला रहेगा यानी आज NFO में निवेश का आखिरी मौका है। यह उन निवेशकों के लिए एक सीमित समय का मौका है, जो फंड की शुरुआत से ही इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक, 05 मार्च 2026 की आधी रात तक यूनिट प्राइस 10 डॉलर तय किया गया है। इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजी की बात करें, तो यह फंड मुख्य रूप से ग्लोबल मार्केट्स के म्यूचुअल फंड्स और ईटीएफ (ETFs) में निवेश करेगा। इसमें एसेट एलोकेशन को बहुत ही बैलेंस्ड रखा गया है। इसमें 70% से 100% हिस्सा ग्लोबल इक्विटी में रहेगा, जबकि जरूरत पड़ने पर 0% से 30% हिस्सा डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में रखा जा सकता है, जिससे रिस्क कंट्रोल किया जा सके।
टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर हर्षद पाटील ने इस लॉन्च पर कहा, “ग्लोबल मार्केट हमें दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों और तेजी से बढ़ते नए सेक्टर्स में निवेश का मौका देते हैं। जैसे-जैसे दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं आपस में जुड़ रही हैं और निवेशकों की पसंद बदल रही है, लंबी अवधि के लिए एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पैसा लगाना अब बहुत जरूरी हो गया है। हमारे ग्लोबल इक्विटी फंड का मकसद निवेशकों को एक ऐसा प्रोफेशनल तरीका देना है, जिससे वे दुनिया भर में हो रही तरक्की का फायदा उठा सकें और साथ ही जीवन बीमा की सुरक्षा भी पाएं, जो उनके भविष्य के लक्ष्यों के लिए जरूरी है।”
यह फंड एक अनुशासित निवेश दृष्टिकोण का पालन करता है। इसका मुख्य उद्देश्य लॉन्ग टर्म में निवेशकों की कैपिटल में बढ़ोतरी करना और नियमित आय के मौके देना है। बाजार के जानकारों का मानना है कि जो स्ट्रक्चरल ट्रेंड्स ग्लोबल इकोनॉमी को नया आकार दे रहे हैं, उनमें भागीदारी के बिना भविष्य का एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाना अधूरा है। टाटा एआईए ग्लोबल इक्विटी फंड निवेशकों को कई देशों, सेक्टरों और इंडस्ट्रीज में अपना पैसा लगाने की आजादी देता है, जिससे एक ही जगह निवेश करने का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है।
बता दें कि इस ग्लोबल फंड में टाटा AIA के यूनिट-लिंक्ड प्लांस के जरिए निवेश किया जा सकता है। इसके लिए टाटा एआईए शुभ ग्लोबल इन्वेस्ट जैसे विकल्पों को निवेशक चुन सकते हैं। यह फंड टाटा AIA के पाटर्नर चैनलों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। इससे निवेशक आसानी से ग्लोबल मार्केट में निवेश कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.