Pension Plan: रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! Tata AIA ने लॉन्च की नई पेंशन स्कीम, जानें इसके फायदे और फीचर्स

Tata AIA Shubh Flexi Pension Plan: टाटा AIA ने एक नई पेंशन स्कीम लॉन्च की है। यह स्कीम निवेशकों को इक्विटी मार्केट से जोड़ती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड6 Mar 2026, 01:43 PM IST
रिटायरमेंट की टेंशन खत्म, Tata AIA ने लॉन्च की नई पेंशन स्कीम
रिटायरमेंट की टेंशन खत्म, Tata AIA ने लॉन्च की नई पेंशन स्कीम

Tata AIA Shubh Flexi Pension Plan: एक कामकाजी इंसान के रिटायर फंड को उसकी बुढ़ापे की लाठी कहा जाता है। आज के दौर में रिटायरमेंट का मतलब केवल काम से छुट्टी लेना नहीं है, बल्कि सालों की मेहनत से बनाई गई लाइफस्टाइल को बरकरार रखना है। अक्सर लोग मौजूदा खर्चों के हिसाब से बचत करते हैं, लेकिन भविष्य की महंगाई और हेल्थ से जुड़े खर्चों का सही आकलन नहीं कर पाते है। लेकिन, जरा सोचिए आपके पास एक ऐसा सुरक्षा कवच हो, जो लाइफटाइम इनकम की गारंटी देता हो। इसके साथ ही मार्केट की ग्रोथ का फायदा उठाकर आपकी पेंशन की रकम को समय के साथ बढाता भी हो। इसी सोच के साथ देश की दिग्गज टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने शुभ फ्लेक्सी पेंशन प्लान ( Shubh Flexi Pension Plan) लॉन्च किया है। यह उन लोगों के लिए एक शानदार पेंशन प्रोडक्ट है, जो रिटायरमेंट के बाद भी शानदार जीवन जीने की चाहत रखते हैं।

यह भी पढ़ें | रूसी तेल फिर खरीदेगा भारत, अमेरिका ने लिया बड़ा यू-टर्न

क्या है शुभ फ्लेक्सी पेंशन प्लान की खासियत?

शुभ फ्लेक्सी पेंशन प्लान ( Shubh Flexi Pension Plan)की सबसे बड़ी खासियत इसका वेरिएबल एन्युटी ऑप्शन है। यह स्कीम निवेशकों को इक्विटी मार्केट से जोड़ती है। इस प्लान के तहत, पॉलिसीधारक अपनी पेंशन का एक हिस्सा निफ्टी 50 (Nifty 50) के प्रदर्शन के आधार पर तय कर सकते हैं। इसमें 40% तक इक्विटी इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन दिया गया है। इससे लॉन्ग टर्म में महंगाई को पछाड़ने वाले रिटर्न देने की क्षमता है। ग्राहक अपनी रिस्क कैपिसिटी के हिसाब से 60:40, 70:30, 80:20 या 90:10 के रेश्यो में डेट और इक्विटी का सेलेक्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | आज का सोने का भाव 6 मार्च 2026: ग्लोबल अनिश्चितता के बीच सोने-चांदी के दाम चढ़े

कौन कर सकता है निवेश?

इस पेंशन प्लान में ग्राहक निवेश की शुरुआत महज 35 साल की उम्र से कर सकते हैं। यानी यह फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस, रिटायर अर्ली (FIRE) मानसिकता वाले युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। ग्राहकों को दो मुख्य विकल्प मिलते हैं। पहला इमीडिएट एन्युटी, जिसमें निवेश के तुरंत बाद इनकम शुरू हो जाती है। दूसरा डेफर्ड एन्युटी। यह उन लोगों के लिए है जो अपनी कैपिटल को कुछ और सालों तक बढ़ने देना चाहते हैं। इस प्लान में भुगतान की अवधि पूरी होने के बाद भी 20 साल तक पेंशन रोकने की सुविधा है, जिससे भविष्य में मिलने वाली मंथली पेंशन की रकम काफी बढ़ सकती है।

नॉमिनी को मिलेगा निवेश किया गया पैसा

Tata AIA ने इसमें रिटर्न ऑफ पर्चेज प्राइस का ऑप्शन शामिल किया है। इस सुविधा के तहत, पॉलिसीधारक के जीवनकाल के बाद निवेश किया गया पूरा पैसा उनके नॉमिनी को वापस कर दिया जाएगा। इसके अलावा, प्रीमियम भुगतान के लिए एकमुश्त निवेश या 2 से 12 साल तक की नियमित किश्तों का विकल्प भी है।

यह भी पढ़ें | Advance Tax Deadline: 15 मार्च तक जरूर निपटा लें यह जरूरी काम

कंपनी ने कही ये बात

टाटा AIA लाइफ के अपॉइंटेड एक्चुअरी क्षितिज शर्मा ने कहा, “भारत में रिटायरमेंट की प्लानिंग अब बदल रही है। लंबी होती औसत उम्र, इलाज के बढ़ते खर्चों और ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए, लोग अब ऐसे समाधान चाहते हैं जो न केवल स्थिरता दें, बल्कि उनके साथ बढ़ते भी रहें। हमारा शुभ फ्लेक्सी पेंशन प्लान इसी का जवाब है। यह ग्राहकों को गारंटीड इनकम और वेल्थ बढ़ाने का मौका देता है।"

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPension Plan: रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! Tata AIA ने लॉन्च की नई पेंशन स्कीम, जानें इसके फायदे और फीचर्स
More