टाटा ने पेश किया नया SIF, मार्केट ऊपर जाए या नीचे दोनों तरफ मुनाफा का मौका, जानें पूरी डिटेल

Tata Mutual Fund NFO: टाटा म्यूचुअल फंड ने आज टा टाइटेनियम स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) लॉन्च किया है। यह NFO 8 दिसंबर तक खुला रहेगा। 

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Nov 2025, 02:32 PM IST
टाटा म्यूचुअल फंड NFO
टाटा म्यूचुअल फंड NFO

Tata Mutual Fund NFO: टाटा एसेट मैनेजमेंट ने आज टाटा टाइटेनियम स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) लॉन्च किया है। यह इन्वेस्टमेंट फंड बुल मार्केट में निवेशकों को कमाई कराता है,जबकि बियरिश मार्केट में नुकसान से बचाता है। यह फंड लॉन्ग-शॉर्ट हाइब्रिड स्ट्रैटजी पर काम करता है। यानी एक तरफ अच्छे शेयर और डेरिवेटिव्स में लॉन्ग पोजीशन लेगा, तो दूसरी तरफ कमजोर स्टॉक या इंडेक्स को शॉर्ट करके रिस्क को कंट्रोल करेगा।

इस तारीख तक खुला रहेगा NFO

टाइटेनियम SIF का न्यू फंड ऑफर (NFO) आज 24 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है। वहीं, 8 दिसंबर 2025 तक निवेशक सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके बाद फंड हमेशा के लिए ओपन रहेगा। यानी कभी भी खरीद-बेच सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है।

यह भी पढ़ें | Excelsoft Technologies IPO: आज शेयरों का होगा अलॉटमेंट, GMP में भी उछाल

कौन कर सकता है निवेश?

बता दें कि यह फंड आम निवेशकों के लिए नहीं है। टाटा ने साफ किया है कि यह उन निवेशकों के लिए है जिनकी रिस्क लेने की क्षमता ज्यादा है। पूरी टाटा म्यूचुअल फंड की सभी स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड स्कीम्स में एक ही PAN पर कुल न्यूनतम निवेश 10 लाख रुपये होना चाहिए। NFO में भी यही नियम लागू है । एक बार में कम से कम 10 लाख और उसके बाद हर बार 1 रुपये के गुणांक में अतिरिक्त निवेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें | धर्मेंद्र के सबसे मशहूर डायलॉग जिन्हें याद रखेंगी कई पीढ़ियां, जानिए इनके बारे मे

फंड स्ट्रक्चर

इस SIF का स्ट्रक्चर हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट है। कम से कम 25% हिस्सा इक्विटी में निवेश किया जाएगा। वहीं, कम से कम 25% डेट में रखना अनिवार्य है। इसके बाद अनहेज्ड शॉर्ट पोजीशन ज्यादा से ज्यादा 25% तक ही रखी जा सकती है। बाकी हिस्से में आर्बिट्राज, डेरिवेटिव्स हेजिंग और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) व इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvITs) में भी निवेश किया जा सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीटाटा ने पेश किया नया SIF, मार्केट ऊपर जाए या नीचे दोनों तरफ मुनाफा का मौका, जानें पूरी डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मनीटाटा ने पेश किया नया SIF, मार्केट ऊपर जाए या नीचे दोनों तरफ मुनाफा का मौका, जानें पूरी डिटेल