Tatkal Ticket OTP System: OTP के बिना टिकट नहीं! बदल जाएगा तत्काल रिजर्वेशन का सिस्टम, जानिए कैसे कटेगा काउंटर टिकट

Tatkal Ticket OTP System: रेलवे ने तत्काल टिकटों के लिए ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन शुरू किया है। ये सिस्टम टिकटों के दुरुपयोग को रोकने और यात्रियों को अधिक भरोसेमंद सेवा प्रदान करने के लिए है। इसे जल्द ही सभी काउंटरों पर इसे लागू किया जाएगा…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड3 Dec 2025, 12:50 PM IST
कैसे बुक करें तत्काल टिकट
कैसे बुक करें तत्काल टिकट

Tatkal Ticket OTP System: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकटिंग प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए नया कदम उठाया है। अब खिड़की से मिलने वाले तत्काल टिकट भी ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही जारी होंगे।

रेलवे का कहना है कि इस व्यवस्था से टिकटों के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और असली यात्रियों को ज्यादा भरोसेमंद और सहज सेवा मिलेगी। इंडियन रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि अगले कुछ दिनों में ये व्यवस्था देशभर के सभी आरक्षण काउंटरों पर लागू कर दी जाएगी।

विंडो तत्काल टिकट पर भी आएगा OTP

गौरतलब है कि रेलवे ने जुलाई में ऑनलाइन तत्काल टिकटों के लिए 'आधार' ओटीपी सिस्टम लागू किया था। इसके बाद अक्टूबर में सभी सामान्य आरक्षण बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली शुरू की गयी थी। इन दोनों पहल को यात्रियों ने व्यापक रूप से स्वीकार किया, जिससे टिकट वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी।

कैसे करेगा ये सिस्टम काम

विज्ञप्ति के मुताबिक रेलवे द्वारा नवंबर में काउंटर बुकिंग के लिए ओटीपी आधारित तत्काल टिकट प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। वर्तमान में यह सिस्टम 52 ट्रेनों पर लागू किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें | Taumata…tahu, न्यूजीलैंड की इस जगह का नाम बोलते-बोलते सांस फूल जाएगी

इस व्यवस्था के तहत काउंटर पर तत्काल टिकट बुक कराते समय यात्री के फॉर्म में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है और वेरिफिकेशन के बाद ही टिकट जारी किया जाता है। आगामी दिनों में इस सिस्टम को शेष सभी ट्रेनों पर लागू कर दिया जाएगा।रेलवे ने कहा है कि यह कदम तत्काल टिकटों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और वास्तविक यात्रियों को अधिक सहज, पारदर्शी और भरोसेमंद टिकटिंग सेवा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

क्या है तत्काल टिकट की टाइमिंग?

भारतीय रेलवे में तत्काल टिकट की बुकिंग यात्रा की तारीख से ठीक एक दिन पहले शुरू होती है। एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे से और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे से खुलती है। उदाहरण के तौर पर, यदि आपकी यात्रा 12 दिसंबर को है, तो एसी क्लास का तत्काल टिकट 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे से और नॉन-एसी क्लास का टिकट उसी दिन सुबह 11 बजे से बुक किया जा सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीTatkal Ticket OTP System: OTP के बिना टिकट नहीं! बदल जाएगा तत्काल रिजर्वेशन का सिस्टम, जानिए कैसे कटेगा काउंटर टिकट
More