Term Plan Period: किस उम्र तक का लें टर्म प्लान? उलझन में मत रहिए, इस फॉर्म्युले से जान लीजिए

How to Choose Term Plan Length: टर्म इंश्योरेंस की अवधि चुनना एक बड़ी दुविधा है। कई लोग अधिकतम अवधि का प्लान लेना चाहते हैं, जबकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि पॉलिसी की अवधि आपकी वित्तीय जिम्मेदारियों के पूरा होने पर निर्भर करती है।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड15 Dec 2025, 04:09 PM IST
कितने वर्ष के लिए लें टर्म प्लान, जान लीजिए हिसाब (सांकेतिक तस्वीर)
कितने वर्ष के लिए लें टर्म प्लान, जान लीजिए हिसाब (सांकेतिक तस्वीर)

Term Insurance Policy Duration: टर्म इंश्योरेंस लेना एक जरूरी वित्तीय कदम है, लेकिन इसकी अवधि कितनी हो, यह अक्सर लोगों को कन्फ्यूजन में डाल देता है। क्या इसे रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष तक लेना चाहिए, या 80 साल की अधिकतम उम्र तक? बहुत से युवा अपने बच्चों के जन्म के बाद फाइनैंशियल सिक्योरिटी को लेकर चिंतित होते हैं।

ऐसे में एजेंट उन्हें लंबी अवधि के प्लान सुझाते हैं, लेकिन लंबी अवधि के लिए ज्यादा प्रीमियम देने में कितनी समझदारी है? फाइनैंशियल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि टर्म प्लान का सही मकसद समझना जरूरी है, क्योंकि यह आपके नहीं रहने के बाद परिजनों को फाइनैंशियल सिक्योरिटी देता है, न कि यह लाइप लॉन्ग स्कीम है।

क्यों ले रहे हैं टर्म प्लान, ये तो सोचिए

टर्म इंश्योरेंस की अवधि इस बात पर निर्भर करती है कि आपके डिपेंडेंट कब तक आप पर आर्थिक रूप से निर्भर रहेंगे। मान लीजिए, आपके दो छोटे बच्चे हैं। जब आप 80 साल के होंगे, तब तक उनके बच्चे बड़े हो चुके होंगे, उनकी शिक्षा पूरी हो चुकी होगी, और शायद उनकी शादी भी हो गई होगी।

इस उम्र तक आप घर, बच्चों के खर्च और अन्य बड़े फाइनेंशियल गोल्स पूरे कर चुके होंगे। आप और आपकी पत्नी अपनी बचत और निवेश से आराम से जीवन जी रहे होंगे। ऐसी स्थिति में परिवार को उनकी आर्थिक सुरक्षा की जरूरत नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें | टर्म इंश्योरेंस और ट्रेडिशनल लाइफ इंश्योरेंस में जानिए अंतर

ज्यादा प्रीमियम भरकर करेंगे क्या?

अगर आप सोचते हैं कि 80 वर्ष तक का प्लान लने से उन्हें अधिकतम फायदा मिलेगा तो यह सही नहीं है। टर्म प्लान की अवधि लंबी होने पर दो चीजें होती हैं।

1. ज्यादा बीमा राशि: आपको महंगाई को देखते हुए अधिक बीमा राशि की जरूरत होगी।

2. ज्यादा प्रीमियम: बीमा राशि और लंबी अवधि दोनों के कारण प्रीमियम बढ़ जाता है।

अगर आप अपने होम लोन और बच्चों की पढ़ाई जैसे सभी प्रमुख फाइनैंशियल टार्गेट 15 साल में पूरे कर लेते हैं, तो आपको केवल 15 साल के लिए ही टर्म प्लान की जरूरत है। जैसे-जैसे समय बीतता है, परिवार आप पर आर्थिक रूप से स्वतंत्र या कम निर्भर होता जाता है। इसलिए, ज्यादा प्रीमियम देकर अधिकतम अवधि का प्लान लेना सही फैसला नहीं है।

यह भी पढ़ें | महिलाओं के लिए Tata AIA ने लॉन्च किया टर्म इंश्योरेंस प्लान, जानिए फायदे

रिटायरमेंट प्लानिंग पर करें फोकस

विशेषज्ञों के अनुसार, आपको टर्म प्लान की अवधि को लेकर चिंता करने के बजाय अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग पर ध्यान देना चाहिए। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप और आपकी पत्नी के लिए बाद की उम्र में एक अच्छा रिटायरमेंट फंड बन जाए। टर्म प्लान का लक्ष्य केवल फाइनेंशियली एक्टिव लाइफ से रिटायर होने तक परिवार को पैसे की मदद करते रहना है। इसलिए, आपको अपनी पॉलिसी की अवधि वहीं खत्म करनी चाहिए, जब तक आपके आश्रितों को उनकी जरूरत हो। आपको पेंशन के लिए एक मजबूत फंड बनाने पर भी जोर देना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। निवेश करने से पहले किसी प्रमाणित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी उत्तरदायी नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीTerm Plan Period: किस उम्र तक का लें टर्म प्लान? उलझन में मत रहिए, इस फॉर्म्युले से जान लीजिए
More
बिजनेस न्यूज़मनीTerm Plan Period: किस उम्र तक का लें टर्म प्लान? उलझन में मत रहिए, इस फॉर्म्युले से जान लीजिए