
Toll Plaza Pass Unlimited: देशभर में हर दिन लाखों वाहन स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा से गुजरते हैं। आमतौर पर हर वाहन को टोल टैक्स देना पड़ता है, लेकिन सरकार ने कुछ खास नियम बनाए हैं, जिनके तहत कुछ लोगों को टोल टैक्स देने में छूट भी दी जाती है। अब आप कहेंगे कि ये लोग या तो VIP होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। टोल टैक्स को लेकर एक छूट ऐसी भी है, जो आम नागरिकों को दी जाती है। इस छूट के तहत आम जनता को भारी फायदा भी होता है। आज हम एक ऐसे पास के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें 340 रुपये में पूरे महीने में गाड़ी टोल प्लाजा से अनगिनत बार गुजर सकती है। आइए जानते हैं कि ये पास कौन बनवा सकता है।
अगर आपका घर टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के अंदर है, तो आप इस खास पास को बनवा सकता है। इस पास के बनने के बाद आपको टोल प्लाजा से गुजरने के लिए टोल नहीं देना पड़ता है। बस आपको महीने के 340 रुपये देने होते हैं, जिसके बाद आप अपनी गाड़ी को अनगिनत बार टोल प्लाजा से बिना टोल दिए निकाल सकते हैं।
टोल प्लाजा के इस खास पास को बनवाने के लिए आपका घर टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के अंदर होना चाहिए। ये सुविधा केवल प्राइवेट गाड़ियों के लिए दी गई है। कैब या कमर्शियल गाड़ियों पर ये छूट नहीं मिलती है। इस पास उनके लिए काफी मददगार है, जिन्हें दिन में 2-3 बार टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है।
अगर आपका भी घर टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के अंदर है, तो आप भी ये पास आसानी से बनवा सकते हैं।
रोजाना टोल टैक्स देना कई लोगों के लिए आर्थिक बोझ बन जाता है। मान लीजिए, अगर किसी को हर दिन 60–100 रुपये टोल देना पड़ता है, तो महीने भर में यह रकम 2000–3000 रुपये तक पहुंच जाती है। ऐसे में 340 रुपये का मासिक पास बेहद सस्ता और राहत देने वाला विकल्प है।
बता दें कि टोल प्लाजा पर सिर्फ टैक्स वसूली ही नहीं होती, बल्कि यात्रियों को कुछ फ्री सुविधाएं भी दी जाती हैं। बहुत से लोग इनका इस्तेमाल नहीं करते क्योंकि उन्हें इनके बारे में जानकारी ही नहीं होती। आइए जानते हैं कि टोल प्लाजा पर आपको कौन-कौन सी मुफ्त सुविधाएं मिलती हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.