Winter Business Ideas: ठंड बढ़ने से पहले शुरू करें ये धांसू बिजनेस, कमाई होगी तगड़ी

Business ideas for winter: सर्दियों के मौसम में बिजनेस शुरू करने का यह सबसे सही वक्त है। स्वेटर, ड्राइ फ्रूट, चाय, गिजर, और डेकोरेटिव आइटम जैसे बिजनेस कम निवेश में ज्यादा मुनाफा देते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम के साथ इन प्रोडक्ट्स की डिमांड अपने आप बढ़ जाती है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड7 Nov 2025, 12:07 PM IST
सर्दियों में मुनाफे वाले बिजनेस आइडियाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सर्दियों में मुनाफे वाले बिजनेस आइडियाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)(Pinterest)

Business ideas for winter: सर्दी का मौसम आते ही लोगों की जरूरतें बदल जाती हैं। मार्केट में गर्म कपड़ों, ड्राइ फ्रूट्स और चाय-कॉफी जैसी चीजों की डिमांड बढ़ने लगी है। अगर आप भी कोई छोटा लेकिन मुनाफे वाला बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं, तो सर्दियों से अच्छा समय और कोई नहीं हो सकता। इस सीजन में शुरू किया गया बिजनेस शुरुआती दिनों में ही आपको अच्छा फायदा दे सकता है। चलिए जानते हैं सर्दियों के लिए कुछ बेस्ट बिजनस आइडियाज।

स्वेटर और गर्म कपड़ों का बिजनेस

सर्दियों में सबसे ज्यादा बिकने वाला सामान है स्वेटर, जैकेट, जुराबें और गर्म कपड़े। लोग फैशन और ट्रेंड को देखते हुए नए डिजाइन के स्वेटर खरीदना पसंद करते हैं। आप थोक बाजार से माल खरीदकर रिटेल में बेच सकते हैं या ऑनलाइन स्टोर भी शुरू कर सकते हैं। इसके साथ-साथ रजाई, गद्दे और कंबल का बिजनेस भी इस मौसम में खूब चलता है।

Business Ideas under 1 lakh: सिर्फ 1 लाख रुपये के बजट में शुरू करें अपना बिजनेस, देखें टॉप-10 शानदार आइडियाज

View full Image
स्वेटर और गर्म कपड़ों का बिजनेस

रूम हीटर और गिजर की बिक्री

ठंड से बचने के लिए हीटर और गिजर की मांग नवंबर से ही बढ़ जाती है। आप इलेक्ट्रॉनिक शॉप चलाते हैं या छोटी रिटेल यूनिट खोलना चाहते हैं, तो ये मौसम आपके बिजनस शुरू करने के लिए सबसे बढ़िया मौका है।

View full Image
रूम हीटर और गिजर की बिक्री

ड्राइ फ्रूट का बिजनेस

सर्दी में ड्राइ फ्रूट की मांग बढ़ जाती है क्योंकि ये शरीर को गर्म रखते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। आप स्थानीय बाजार से ड्राइ फ्रूट खरीदकर पैकिंग कर सकते हैं और ऑनलाइन या ऑफलाइन बेच सकते हैं। अगर आप प्रीमियम पैकिंग करें, तो मुनाफा दोगुना हो सकता है।

View full Image
ड्राइ फ्रूट का बिजनेस

सूप कॉर्नर

सर्दियां आते ही लोगों को गरम सूप, मोमोज और स्नैक्स की तलब बढ़ जाती है। अगर आपके पास थोड़ी-सी जगह है तो आप छोटी सी कॉर्नर शॉप खोल सकते हैं। इन्वेस्टमेंट बहुत ज्यादा नहीं होती और रिटर्न काफी अच्छा मिल जाता है, खासकर ऑफिस या कॉलेज एरिया में।

View full Image
सूप कॉर्नर

हैंडमेड वूलन आइटम्स

अगर आपको बुनाई या क्राफ्टिंग का शौक है, तो ऊनी टोपी, मफलर या स्वेटर जैसे हैंडमेड प्रोडक्ट्स बना कर बेच सकते हैं। इन्हें इंस्टाग्राम, Etsy या लोकल मेलों में बेचने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है और लोगों को कुछ यूनिक भी मिलता है।

View full Image
हैंडमेड वूलन आइटम्स

डेकोरेटिव आइटम का बिजनेस

सर्दियों में शादियों, त्योहारों और पार्टी सीजन की भरमार रहती है। क्रिसमस-न्यू ईयर जैसे ग्रैंड इवेंट्स पर डेकोरेशन आइटम का बिजनेस जमकर चलता है। आप इवेंट डेकोरेशन के लिए लाइटिंग, फ्लोरल डेकोर या थीम-आधारित डेकोर का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

View full Image
डेकोरेटिव आइटम का बिजनेस

स्टॉल और शॉल का बिजनेस

सर्दियों में महिलाएं और युवतियां स्टॉल और शॉल खूब पसंद करती हैं। आप थोक में माल लेकर रिटेल में बेच सकते हैं या इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अपना छोटा ऑनलाइन ब्रांड बना सकते हैं। इसमें निवेश कम और मुनाफा अच्छा होता है।

Top-5 Business Ideas: नौकरी के साथ शुरू करें ये 5 साइड बिजनेस, होगी बंपर कमाई

View full Image
स्टॉल और शॉल का बिजनेस

अंडे या नॉन-वेज खाने का बिजनेस

सर्दियों में अंडे, नॉन-वेज प्रॉडक्ट की डिमांड काफी बढ़ जाती है। अगर आपका बजट कम है, तो आप सड़क किनारे अंडे की दुकान या छोटे फूड कार्ट से शुरुआत कर सकते हैं। उबले अंडे, ऑमलेट या एग रोल जैसी चीजें हमेशा डिमांड में रहती हैं।

गर्म जूतों का बिजनेस

सर्दियों में गर्म जूतों की मांग हर उम्र के लोगों में रहती है। आप थोक में खरीदकर फुटपाथ या ऑनलाइन बेच सकते हैं। लोकल ब्रांडिंग और ऑफर चलाने से ग्राहकों को आकर्षित किया जा सकता है।

View full Image
गर्म जूतों का बिजनेस

चाय और कॉफी शॉप

सर्दी में गरमागरम चाय या कॉफी का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में चाय की टपरी या छोटा कॉफी कॉर्नर खोलना बेहतरीन बिजनेस आइडिया है। सही जगह चुनें जैसे ऑफिस एरिया, बस स्टॉप या कॉलेज के पास, और देखिए कैसे ग्राहकों की भीड़ लगती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीWinter Business Ideas: ठंड बढ़ने से पहले शुरू करें ये धांसू बिजनेस, कमाई होगी तगड़ी
More
बिजनेस न्यूज़मनीWinter Business Ideas: ठंड बढ़ने से पहले शुरू करें ये धांसू बिजनेस, कमाई होगी तगड़ी