Dollar vs Kuwaiti Dinar: आज भी काफी दुनिया की ताकतवर करेंसी का जिक्र होता है, तो सबसे पहले दिमाग में डॉलर का नाम आता है। हालांकि ये सच नहीं है, दुनिया में कई और ऐसी करेंसी हैं, जिनके आगे डॉलर भी मामूली लगती है। आज हम आपको दुनिया की 5 करेंसियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी वैल्यू एक यूनिट में डॉलर को पीछे छोड़ देती है। कुवैत, बहरीन और ओमान जैसी तेल अमीर खाड़ी देशों की करेंसियां अपनी स्थिर अर्थव्यवस्था और तेल निर्यात पर निर्भरता के चलते टॉप पर बनी हुई हैं।
कौन है करेंसी के दुनिया का बादशाह?
कुवैती दीनार (KWD) दुनिया की सबसे मजबूत करेंसी के रूप में नंबर-1 पर बनी हुई है। 14 जनवरी 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, 1 KWD की वैल्यू 3.26 अमेरिकी डॉलर के बराबर रही, जो इसे डॉलर से कहीं आगे खड़ा करती है।अंतरराष्ट्रीय फॉरेक्स मार्केट में कुवैती दीनार को सबसे भरोसेमंद और शक्तिशाली करेंसी माना जाता है।
इन करेंसी के इतने मजबूत होने के पीछे कहीं न कहीं उनकी आर्थिक स्थिति का हाथ है। कुवैत की 97% आय तेल से आती है, जिसके चलते KWD को मुद्रा बास्केट से सपोर्ट मिलता है। बहरीन और ओमान USD से पेग्ड हैं, लेकिन हाई वैल्यू बनाए रखते हैं। जॉर्डन की करेंसी स्थिर नीतियों से मजबूत है, वहीं GBP यूके की मजबूत अर्थव्यवस्था और 2026 की ग्लोबल ग्रोथ से फायदा उठा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि 2025-26 में तेल प्राइसेज की रिकवरी और जियोपॉलिटिकल स्टेबिलिटी ने इन करेंसियों को बूस्ट दिया है। MUFJ रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया कि USD कमजोर होने से EUR, AUD के साथ ये मजबूत हुईं। निवेशकों के लिए फॉरेक्स ट्रेडिंग में KWD-USD पेयर सबसे प्रॉफिटेबल रहा।