FD और PPF नहीं, अब SIP से करोड़ों कमाइए… इस फॉर्मूले से होगा पैसा ही पैसा!

SIP Investment rule: हर महीने 15,000 SIP से 1 करोड़ का फंड तैयार हो सकता है। अगर ये 1 करोड़ अगले 15 साल और निवेश में रहें और 15% सालाना रिटर्न मिलता रहे, तो ये 10 करोड़ बन सकते हैं। आइए क्या है वो फॉर्मूला जिससे आप अपने निवेश को करोड़ों में बदल सकते हैं।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड6 Aug 2025, 05:05 PM IST
सिर्फ SIP से बन सकते हैं करोड़पति, जानिए 15-15-15 का फॉर्मूला
सिर्फ SIP से बन सकते हैं करोड़पति, जानिए 15-15-15 का फॉर्मूला

Investment rules 15-15-15 Formula: आजकल लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) से हटकर म्यूचुअल फंड की तरफ ज्यादा रुख कर रहे हैं। इसका कारण है म्यूचुअल फंड जो ना सिर्फ बेहतर रिटर्न देता है बल्कि फ्लेक्सिबल इन्वेस्टमेंट और SIP जैसी आसान सुविधा भी प्रदान करता है। SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, जिसमें आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम लगाते हैं। जैसे-जैसे आपकी सैलरी बढ़ती है, वैसे-वैसे आप SIP की रकम भी बढ़ा सकते हैं।

अब सवाल आता है कि इससे कितना कमा सकते हैं? तो जवाब है 1 करोड़ भी कमा सकते हैं, वो भी बस एक सिंपल से फॉर्मूले से- 15-15-15 रूल। ये फॉर्मूला बताता है कि कितनी रकम लगानी है, कितने समय तक लगानी है और कितना रिटर्न पाना है ताकि आप आराम से 1 करोड़ का टारगेट पा सकें।

कैसे काम करता है 15x15x15 रूल?

मान लीजिए आप हर महीने 15,000 की SIP करते हैं यानी एक साल में 1.8 लाख। 15 साल तक ऐसा करने से आपने कुल 27 लाख निवेश किए। अब अगर आपको हर साल 15% का कंपाउंड रिटर्न मिला, तो 15 साल बाद आपके पास करीब 1 करोड़ हो सकते हैं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। अगर आपने वही 1 करोड़ अगले 15 साल और लगाए रखे और रिटर्न 15% मिलता रहा तो वही पैसा बन जाएगा करीब 10 करोड़।

कंपाउंडिंग: पैसा पैसा बनाता है

‘कंपाउंडिंग’ का मतलब है, आपके निवेश पर जो रिटर्न मिलता है, वो खुद फिर और रिटर्न कमाने लगता है। अगर आपने इसे समय दिया, धैर्य रखा और SIP चालू रखी, तो कंपाउंडिंग आपके पैसे को जबरदस्त तरीके से बढ़ा सकती है। 27 लाख की SIP से 1 करोड़ और फिर उसी 1 करोड़ से 10 करोड़, सिर्फ कंपाउंडिंग की ताकत से ये हो सकता है।

निवेश में सबसे जरूरी चीज क्या है?

  • जल्दी शुरुआत
  • लगातार निवेश
  • धैर्य और समय

अगर आपने ये तीन चीजें अपनाईं, तो म्यूचुअल फंड आपको करोड़ों तक पहुंचा सकते हैं।

15-15-15 रूल को फॉलो करके आप न सिर्फ 1 करोड़ का सपना पूरा कर सकते हैं, बल्कि आने वाले 15 सालों में 10 करोड़ तक भी पहुंच सकते हैं, वो भी बिना भागदौड़, बस स्मार्ट SIP से।

अगर आप कोई ऐसा तरीका ढूंढ रहे हैं जिसमें ज्यादा मेहनत ना करनी पड़े, स्टॉक्स का रिस्क भी ना हो और फिर भी आप करोड़पति बन सकें, तो म्यूचुअल फंड की SIP और 15x15x15 रूल आपके लिए बेस्ट है।

ध्यान देने वाली बात

15% का रिटर्न कोई गारंटी नहीं है, लेकिन बीते वर्षों में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने इतना रिटर्न कई बार दिया है। इसीलिए लंबे समय के लिए सोचें, बाजार में उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं और SIP को जारी रखें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीFD और PPF नहीं, अब SIP से करोड़ों कमाइए… इस फॉर्मूले से होगा पैसा ही पैसा!
More
बिजनेस न्यूज़मनीFD और PPF नहीं, अब SIP से करोड़ों कमाइए… इस फॉर्मूले से होगा पैसा ही पैसा!