Life Insurance Premium: 436 रुपये में 2 लाख का बीमा, जानिए किसे मिलेगा ये फायदा

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपये सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। ये योजना 18 से 50 वर्ष के बैंक खाता धारकों के लिए है और इसमें मेडिकल टेस्ट की आवश्यकता नहीं होती है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड29 Jan 2026, 10:30 AM IST
436 रुपये में 2 लाख का बीमा
436 रुपये में 2 लाख का बीमा

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: जीवन का बीमा करवाने के लिए सबसे पहले दिमाग में LIC का नाम आता है, लेकिन काफी लोगों को उसका प्रीमियम भी अधिक लगता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो हम आपके लिए एक शानदार बीमा योजना लाए हैं। इस योजना में आपको 500 से कम के सालाना प्रीमियम में लाखों रुपये का बीमा मिल जाएगा। आइए जानते हैं कौन उठा सकता है इस बीमा का फायदा।

436 रुपये है सालाना प्रीमियम

केंद्र सरकार की इस बीमा पॉलिसी का नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)है। इस योजना में सिर्फ 436 रुपये सालाना खर्च करके कोई भी व्यक्ति अपने परिवार को 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिला सकता है।

यह भी पढ़ें | जानिए फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की लिस्ट

कौन ले सकता है पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ?

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ हर भारतीय ले सकता है। हालांकि इसकी एक उम्र सीमा रखी गई है। इस योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष आयु के सभी बैंक खाता धारक उठा सकते हैं। इस योजना में लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी काफी सिंपल है। इसके लिए सिर्फ आवेदनकर्ता को एक फॉर्म भरना होगा और उसके बाद हर साल 436 रुपये बैंक अकाउंट से कट जाएंगे। किसी भी कारण से पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नामित लाभार्थी को सीधे 2 लाख रुपये मिलते हैं।

डाकघर से भी कर सकते हैं आवेदन

अगर आपका बैंक में अकाउंट नहीं है, तो भी आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आप डाकघर के जरिए भी इस योजना में शामिल होने के आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसमें किसी मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं होती। ये सुविधा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें | नौकरीपेशा से रिटायर्ड तक, बजट 2026 को लेकर टैक्सपेयर्स की लंबी लिस्ट

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना इसलिए भी लोगों के लिए काफी लोकप्रिय है, क्योंकि इसका प्रीमियम काफी कम है। इसे गांव से लेकर शहर तक, हर कोई ले सकता है। इस बीमा की सरकारी गारंटी और आसान प्रक्रिया इस योजना को खास बनाती है। ये सिर्फ बीमा नहीं,एक ऐसी वित्त सुरक्षा है, जो आपके जाने के बाद आपके परिवार को आर्थिक मदद करेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीLife Insurance Premium: 436 रुपये में 2 लाख का बीमा, जानिए किसे मिलेगा ये फायदा
More
बिजनेस न्यूज़मनीLife Insurance Premium: 436 रुपये में 2 लाख का बीमा, जानिए किसे मिलेगा ये फायदा