Udyogini Scheme: पिछले कुछ सालों में अगर देखे तो नौकरी से लेकर बिजनेस तक के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। भारत में करीब 20 फीसदी व्यवसायों की मालिक महिलाएं हैं। वहीं, हाल में एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या पिछले पांच साल में 22 फीसदी की सालाना दर से बढ़ी है, जिनमें से अधिकांश कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। ऐसे में इनकी भागीदारी में तेजी लाने के लिए सरकार द्वारा जारी की कई योजनाएं चलाई जा रही है। ऐसे ही उद्योगिनी योजना चलाई जा रही है।
उद्योगिनी योजना उन महिलाओं के लिए है, जो बिजनेस शुरू करना चाहती हैं। सबसे खास बात ये है कि इस योजना के तहत महिलाओं को बिना किसी गारंटी के लोन मिल जाता है। यह योजना पहले कर्नाटक सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसे बाद में केंद्र सरकार ने भी शुरू किया। इस योजना के अंतर्गत महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने, इसलिए ₹100000 से लेकर ₹300000 तक का कॉलेटरल फ्री लोन दिया जाता है। जिससे महिलाएं चाहे तो ब्यूटी पार्लर, सिलाई या अन्य कोई व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
कौन उठा सकता है लाभ?
हालांकि इस योजना का लाभ लेने की कुछ शर्तें भी हैं। महिला के परिवार की आय 1.5 लाख या उससे कम होनी चाहिए। विधवा और दिव्यांग महिलाओं के लिए आय की सीमा नहीं है। वो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इस लोन के लिए आपको कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं देनी होती है। इसके लिए आपको आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज देने होते हैं। 18 से 55 साल तक की उम्र की महिलाएं इस योजना से लोन ले सकती हैं। 1 से 3 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।
मिलती है सब्सिडी
अब आमतौर पर ये होता है कि जितना आपने लोन लिया है, उससे ज्यादा ही आपको चुकाना पड़ता है। लेकिन इस उद्योगिनी योजना में ऐसा नहीं है। इसमें आपको सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है। सरकार इसमें 30 फीसदी तक की सब्सिडी देती है।
परिवार का इनकम सर्टिफिकेट
ट्रेनिंग या अनुभव सर्टिफिकेट
जानिए कैसे करें अप्लाई
इस योजना के लिए बैंक जाकर या फिर myscheme.gov.in पोर्टल के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। पहले यह योजना केवल कर्नाटक राज्य की महिलाओं के लिए चलाई जा रही थी लेकिन अब भारत भर की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। यदि आप भी महिला हैं और अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं तो यह योजना आपके लिए बड़ा सहारा साबित हो सकती है क्योंकि इसमें आपको सब्सिडी का भी लाभ मिल सकता है।