भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में नया अपडेटेड आधार ऐप लॉन्च किया है। इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे लोगों को अब फिजिकल डॉक्यूमेंट साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही यूआईडीएआई ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट से डेटा सुरक्षा को लेकर जरूरी सलाह भी जारी की है।
आधार सुरक्षा क्यों जरूरी है?
आधार कार्ड कई जरूरी सेवाओं का आधार है। अगर यह गलत हाथों में चला जाए, तो आपके बायोमेट्रिक और व्यक्तिगत डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है, जिससे साइबर फ्रॉड, वित्तीय धोखाधड़ी और पहचान की चोरी का खतरा बढ़ जाता है।
अपने आधार को सुरक्षित रखने के 5 आसान तरीके
1. OTP कभी साझा न करें: यूआईडीएआई की सलाह है कि आधार से जुड़ा OTP किसी को भी न बताएं। OTP आपकी आखिरी सुरक्षा परत है, इसके बिना कोई भी आपके डेटा तक नहीं पहुंच सकता।
2. मास्क्ड आधार का इस्तेमाल करें: होटल, सिम कार्ड या अन्य सेवाओं के लिए पहचान देते समय मास्क्ड आधार का उपयोग करें। इसमें आधार नंबर के पहले 8 अंक छिपे होते हैं और सिर्फ आखिरी 4 अंक दिखाई देते हैं।
3. बायोमेट्रिक लॉक चालू करें: आधिकारिक आधार ऐप या वेबसाइट से अपने फिंगरप्रिंट, आईरिस और फेस डेटा को लॉक करें। इससे कोई भी आपकी अनुमति के बिना बायोमेट्रिक का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
4. आधार की जानकारी ऑनलाइन शेयर न करें: आधार कार्ड की फोटो या कॉपी सोशल मीडिया या किसी सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर कभी पोस्ट न करें। इससे ठग आपकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. आधिकारिक हेल्पलाइन का उपयोग करें: अगर आपको लगता है कि आपके आधार डेटा का गलत इस्तेमाल हुआ है या कोई साइबर फ्रॉड हुआ है, तो तुरंत संपर्क करें।