
Union Budget 2026: आज 1 फरवरी है। देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाला दिन है। आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश किया। उनका बजट भाषण 85 मिनट का रहा। सीतारमण ने कहा कि 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और 3 आयुर्वेदिक एम्स बनाए जाएंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रेयर अर्थ एलिमेंट्स को बड़ा ऐलान किया है। अब दुर्लभ खनिज के क्षेत्र में भारत भी दुनिया से कदम से कदम मिलाकर चलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि दुर्लभ पृथ्वी स्थायी योजना, तमिलनाडु को अन्य राज्यों के साथ दुर्लभ पृथ्वी कॉरिडोर के लिए समर्थन दिया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर पर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम 5 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करना जारी रखेंगे।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू की जाएगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ पैसेंजर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, शहरों के बीच ग्रोथ कनेक्टर के तौर पर 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी।"
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 में, मैं पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है।
इस बार बजट में सोना-चांदी सस्ते हो सकते हैं। सरकार सोना-चांदी पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपए और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है।
इस बार का बजट बेहद खास रहने वाला है। यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक और परंपरा तोड़ने वाला माना जा रहा है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, बजट भाषण का Part B इस बार सबसे अहम हिस्सा होगा, जहां भारत की आर्थिक दिशा और सुधारों का पूरा खाका पेश किया जाएगा।
1950 में जब बजट प्रिंटिंग के दौरान लीक हो गया, तो धोखे को रोकने के लिए उसकी प्रिंटिंग राष्ट्रपति भवन से हटा कर मिंटो रोड स्थित सरकारी प्रेस में कर दी गई। बाद में सुरक्षा और गोपनीयता बढ़ाने के लिए 1980 में यह प्रिंटिंग नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में स्थायी रूप से स्थानांतरित कर दी गई, जहां आज भी बजट दस्तावेज छपते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.