
UPI Credit Cards in India: आज जमाना डिजिटलाइजेशन का है। सारी चीजें ऑनलाइन हो रही हैं। बिल पेमेंट से लेकर खरीदारी करते वक्त भी लोग ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट करते हैं। मोबाइल में UPI ऐप हो तो और जल्दी पेमेंट हो जाता है। अब यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) सिर्फ सुविधाजनक नहीं, बल्कि बचत का जरिया भी बन गया है। इसके जरिए आप क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसमें यूजर्स को कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट, लाउंज एक्सेस और अन्य दूसरे फायदे भी मिलते हैं। कीवी, HDFC बैंक, IDFC FIRST बैंक और एक्सिस बैंक के कुछ पॉपुलर UPI क्रेडिट कार्ड के बारे में चर्चा कर रहे हैं। ये ऐसे कार्ड हैं, जिनमें यूजर्स को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
UPI क्रेडिट कार्ड एक RuPay नेटवर्क आधारित कार्ड है जिसे आप अपने UPI ऐप (Google Pay, PhonePe, PayTM, BHIM आदि) में जोड़ सकते हैं। इसका फायदा यह है कि आप क्रेडिट कार्ड की तरह पेमेंट करें, लेकिन सुविधा और सहजता UPI की तरह मिलती है। इसमें कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। डिजिटल भुगतान के लिए यह आसान तरीका है। ऐसे ही कुछ कार्ड्स में ATM कैश विड्रॉल की सुविधा भी मिलती है।
यह कार्ड रोजमर्रा के UPI पेमेंट्स पर 1.5% से लेकर 5% तक कैशबैक देता है। इस कार्ड की कोई जॉइनिंग या एनुअल फीस नहीं है। यानी यह पूरी तरह लाइफटाइम फ्री है। इसका कोई फिजिकल कार्ड जारी नहीं होता, सिर्फ वर्चुअल कार्ड मिलेगा। ये कार्ड उन लोगों के लिए खास है जो रोजाना Scan & Pay का इस्तेमाल करते हैं और हर पेमेंट पर बचत चाहते हैं। नॉन-कीवी मेंबर्स को यूपीआई पेमेंट पर 1.5 फीसदी कैशबैक मिलता है। अगर आप 999 रुपये का कीवी मेंबरशिप ले लेते हैं तो आप यूपीआई पेमेंट्स पर 2 से 5 फीसदी तक कैशबैक पा सकते हैं। कैशबैक/Kiwis को आप लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.