UPI Credit Line: क्रेडिट कार्ड का झंझट खत्म! अब UPI पर मिलेगा Loan, नहीं लगेगा 1 भी रुपया ब्याज, जानें पूरी डिटेल

UPI Credit Line: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) दोनों मिलकर यूपीआई क्रेडिट लाइन सुविधा को जल्द से जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड20 Jan 2026, 05:41 PM IST
UPI Credit Line Update
UPI Credit Line Update

UPI Credit Line Update: देश में डिजिटल पेमेंट का विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। पान की दुकान से लेकर बड़े-बड़े पेमेंट्स के लिए अब लोग यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले महीने यानी दिसंबर 2025 में UPI के जरिए 21 अरब 63 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन किया गया, जो सालाना आधार पर 29 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी को दिखाता है। अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस को लेकर एक बड़ी अपडेट आ रही है।

क्रेडिट कार्ड की तरह मिलेगा इंटरेस्ट फ्री लोन

अब आप क्रेडिट कार्ड की तरह ही UPI ऐप के माध्यम से भी छोटे-मोटे खर्चों के लिए 5000 रुपये तक का क्रेडिट लाइन यानी लोन ले सकेंगे। UPI Credit Line की सबसे खास बात यह है कि आपको क्रेडिट कार्ड की तरह ही इस पर इंटरेस्ट फ्री पीरिएड मिलेगा। यानी आपको बिना ब्याज के पैसे लौटाने के लिए समय दिया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) दोनों एक साथ मिलकर इस सिस्टम को जल्द से जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाराकार, 2 दिन में ₹10 लाख करोड़ स्वाहा

आम आदमी पर पड़ेगा सीधा असर

सरकार की इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा असर नियमित कमाई वाले या छोटे बिजनेस वाले लोगों पर देखने को मिलेगा। अक्सर बैंकों से क्रेडिट कार्ड लेने के लिए इन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इससे सुविधा से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इस सुविधा के तहत आप बैंक अकाउंट में जीरो बैलेंस होने के बावजूद भी आसानी से पेमेंट कर सकेंगे। कुछ बैंक क्रेडिट लाइन पर 30 से 45 दिनों का इंटरेस्ट फ्री टाइम देंगे। इस समय के भीतर पैसे लौटाने पर आपको 1 रुपया भी ब्याज नहीं देना होगा।

यह भी पढ़ें | Noida Engineer Death: नोएडा इंजीनियर की मौत के मामले में बड़ा एक्शन

पिछले साल हुई थी UPI Credit Line की घोषणा

बता दें कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर क्रेडिट देने का ऐलान पिछले साल ही कर दिया गया था, लेकिन बीच में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। इसके पीछे की 2 मुख्य वजहें थीं। पहला, बैंकिंग रेगुलेटर के भीतर विभागों में तालमेल की कमी और दूसरी, इंटरेस्ट फ्री पीरिएड। लेकिन अब यस बैंक और सर्वोदय स्मॉल फाइनेंस बैंक जैसे कुछ बैंकों ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है, जिससे आने वाले 3-6 महीने में अन्य बैंकों के शामिल होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीUPI Credit Line: क्रेडिट कार्ड का झंझट खत्म! अब UPI पर मिलेगा Loan, नहीं लगेगा 1 भी रुपया ब्याज, जानें पूरी डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मनीUPI Credit Line: क्रेडिट कार्ड का झंझट खत्म! अब UPI पर मिलेगा Loan, नहीं लगेगा 1 भी रुपया ब्याज, जानें पूरी डिटेल