Income Tax Rules: क्या UPI से बड़े पेमेंट करने पर आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस? जानिए आयकर विभाग का नियम

UPI के जरिए रोजाना लाखों लोग भुगतान करते हैं, लेकिन जब लेनदेन की रकम बड़ी हो तो कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या इस पर इनकम टैक्स विभाग की नजर पड़ सकती है? आइए जानते हैं इसका जवाब

Anuj Shrivastava
अपडेटेड8 Aug 2026, 09:30 AM IST
इनकम टैक्स का यूपीआई से जुड़ा नियम
इनकम टैक्स का यूपीआई से जुड़ा नियम

UPI Payment Income Tax Notice: 10 रुपये की चाय से लाखों रुपये का सामान खरीदने के लिए आजकल लोग यूपीआई की इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो यूपीआई से बड़ी पेमेंट करने से डरते हैं। उनका मानना है कि यूपीआई के इन ट्रांजैक्शन पर इनकम टैक्स नोटिस भेज सकता है। आइए जानते हैं कि क्या सच में आयकर विभाग ऐसा कर सकता है।

अगर आप भी ये सोचते हैं कि यूपीआई से बड़े- बड़े पेमेंट पर इनकम टैक्स विभाग की नजर होती है और वो नोटिस भेज सकता है, तो आप गलत सोचते हैं। इनकम टैक्स विभाग केवल यूपीआई के जरिए बड़ी पेमेंट करने पर नोटिस नहीं भेजता है। हालांकि इनकम टैक्स ये जरूर देखता है कि आपकी पेमेंट ITR से मेल खा रही है या नहीं। अगर आपका ITR कम है और पेमेंट ज्यादा हैं, तब इनकम टैक्स विभाग उसकी जांच करता है।

यह भी पढ़ें | अगले हफ्ते खुलेंगे 4 बड़े IPO, तारीख से प्राइस बैंड तक नोट कर लें पूरी डिटेल

कब आयकर विभाग मांगता है जवाब?

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर कोई करदाता अपने सेविंग्स अकाउंट से लगातार भारी भरकम पेमेंट करता है और उसे अपने ITR में नहीं दिखाता है, तो आयकर विभाग एक्टिव हो जाता है। ऐसे वक्त पर आयकर विभाग नोटिस भेजकर जवाब मांग सकता है।

यह भी पढ़ें | क्या भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सीनेट में बिल पास, जानिए अब आगे क्या होगा

इन 4 वजहों से आ सकता है Income Tax Notice

ट्रांजैक्शन का प्रकारसीमा (Threshold Limit)नियम व जोखिम
बचत खाते (Savings Account) में लेनदेन ₹10 लाख या उससे अधिक/वर्षयदि बचत खाते में सालाना ₹10 लाख से अधिक की जमा-निकासी (UPI/NEFT/कैश) होती है, तो बैंक इसकी रिपोर्ट टैक्स विभाग को भेजता है।
चालू खाते (Current Account) में क्रेडिट ₹50 लाख या उससे अधिक/वर्षबिजनेस अकाउंट्स में ₹50 लाख से अधिक के कुल टर्नओवर पर विभाग नजर रखता है।
गैर-रिश्तेदारों से यूपीआई पर गिफ़्ट ₹50,000/वर्षअगर किसी वित्तीय वर्ष में गैर-रिश्तेदारों से मिला तोहफा (UPI/कैशबैक) ₹50,000 से अधिक है, तो उस पर टैक्स लगता है (Section 56(2))।
कमाई और ITR में अंतरघोषित आय से अधिक का ट्रांजैक्शनअगर ITR में आपकी सालाना आय ₹5 लाख है, लेकिन बैंक खाते में ₹20-25 लाख का UPI/NEFT लेनदेन दिख रहा है, तो नोटिस आ सकता है।
यह भी पढ़ें | इस सरकारी कंपनी ने शेयरधारकों के लिए खोला खजाना, मुनाफा बढ़ते ही किया बड़ा ऐलान!

बता दें कि क्रेडिट कार्ड बिल, सेविंग्स और करंट अकाउंट, शेयर और म्यूचुअल फंड्स, प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की ट्र्रांजैक्शन की रिपोर्ट सीधे आयकर विभाग को भेजी जाती है। उसके बाद ही वो उसे ITR से मिलाते हैं, अगर कोई गड़बड़ दिखती है, तो इनकम टैक्स विभाग एक्शन ले लेता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीIncome Tax Rules: क्या UPI से बड़े पेमेंट करने पर आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस? जानिए आयकर विभाग का नियम
More