UPS Rule Change: सस्पेंशन और प्रोबेशन के दौरान क्या कटेगा पेंशन का पैसा? सरकार ने जारी किए नए नियम, समझें पूरा गणित

UPS Rule Change: यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत सस्पेंशन के दौरान कर्मचारी पेंशन अंशदान जारी रखने या रोकने का विकल्प चुन सकते हैं। कर्मचारी के अंशदान रोकने पर सरकार का हिस्सा भी बंद रहेगा।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड4 Nov 2026, 03:05 PM IST
UPS Rule Change: सस्पेंशन और प्रोबेशन के दौरान क्या कटेगा पेंशन का पैसा?
UPS Rule Change: सस्पेंशन और प्रोबेशन के दौरान क्या कटेगा पेंशन का पैसा?

UPS Rule Change: केंद्र सरकार की यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) से जुड़े कर्मचारियों के लिए एक बेहद अहम अपडेट सामने आया है। अगर कोई कर्मचारी किसी विभागीय कार्रवाई के चलते निलंबन का सामना कर रहा है, तो इस दौरान उसकी पेंशन निधि में होने वाली कटौती पूरी तरह उसकी अपनी मर्जी पर निर्भर करेगी। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने साफ किया है कि अगर कर्मचारी इस अवधि में अपनी जेब से अंशदान रोकने का विकल्प चुनता है, तो सरकार भी अपनी तरफ से दी जाने वाली हिस्सेदारी तत्काल प्रभाव से बंद कर देगी।

क्या हैं DoPPW के नए नियम?

DoPPW की तरफ से 27 अक्टूबर 2026 को जारी आधिकारिक ज्ञापन के मुताबिक, नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत लागू सीसीएस नियम, 2025 का नियम 6(2) कर्मचारी को यह अधिकार देता है कि वह सस्पेंशन के दौरान अपनी कटौती जारी रखे या बंद कर दे। नियम 7(3) के अनुसार, निलंबन अवधि में मिलने वाले गुजारा भत्ते के आधार पर ही अंशदान की गणना की जाती है। अगर कोई कर्मचारी अपने हिस्से का योगदान रोकने का विकल्प चुनता है, तो सरकारी खजाने से भी उस दौरान पेंशन खाते में एक पैसा जमा नहीं होगा।

निर्दोष साबित होने पर राहत

दरअसल, अक्सर निलंबन के बाद विभागीय जांच लंबी खिंच जाती है, लेकिन राहत की बात यह है कि कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के पूरे प्रावधान किए गए हैं। अगर जांच पूरी होने पर कर्मचारी बेगुनाह साबित होता है और सस्पेंशन की अवधि को ड्यूटी या वैतनिक अवकाश के रूप में नियमित किया जाता है, तो पूरे बकाए की नए सिरे से गणना होगी।

क्या है बकाया समायोजन की प्रक्रिया?

इस प्रक्रिया में वास्तविक देय रकम और उस दौरान जमा की गई रकम के अंतर का मूल्यांकन डिफॉल्ट पैटर्न के नेट एसेट वैल्यू (NAV) के आधार पर किया जाएगा। समायोजन वाले महीने के आखिरी कार्यदिवस के ANV के हिसाब से यूनिट्स तय कर कर्मचारी और सरकार, दोनों का बकाया हिस्सा पेंशन फंड में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

जहां निलंबन में कर्मचारियों को अंशदान चुनने की छूट मिली है, वहीं प्रोबेशन पीरियड को लेकर विभाग का रुख बिल्कुल सख्त है। नियम 6(6) के तहत प्रोबेशन के दौरान UPS में कंट्रीब्यूशन है और इसमें कोई वैकल्पिक छूट नहीं दी जाएगी।

About the Author

राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीUPS Rule Change: सस्पेंशन और प्रोबेशन के दौरान क्या कटेगा पेंशन का पैसा? सरकार ने जारी किए नए नियम, समझें पूरा गणित
More