वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की लगाई बाजी और कमा लिए 3 करोड़ रुपये, क्या यह घपला है?

US bombing in Venezuela: वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी की खबर से पहले एक मिस्ट्री यूजर ने Polymarket पर 29 लाख रुपये का दांव लगाया और कुछ ही घंटों में 3.3 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड4 Jan 2026, 10:41 AM IST
मुदरो पर बाजी लगाकर जीत लिया 3 करोड़ रुपया (सांकेतिक तस्वीर)
मुदरो पर बाजी लगाकर जीत लिया 3 करोड़ रुपया (सांकेतिक तस्वीर)(Mint)

olymarket trader profit: वेनेजुएला पर अमेरिका के बड़े हमले और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। लेकिन इस हमले के बीच एक अज्ञात शख्स ने घर बैठे करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। सब इस बात पर हैरत में हैं कि आखिर इस यूजर ने हमले का इतना सटीक अनुमान कैसे लगा लिया! इस पूरे मामले में अब 'इनसाइडर ट्रेडिंग' का शक गहरा गया है। प्रेडिक्शन मार्केट में हुए इस बड़े मुनाफे ने सबको हैरान कर दिया है।

29 लाख रुपये की लगाई बाजी

द न्यूज रिपब्लिक की रिपोर्ट के अनुसार, एक रहस्यमयी यूजर ने प्रेडिक्शन मार्केट प्लेटफॉर्म पॉलीमार्केट पर तगड़ा मुनाफा कमाया है। इस यूजर ने तब पैसे लगाए जब बाजार में वेनेजुएला पर हमले की संभावना सिर्फ 6% थी। उसने करीब 35,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) का दांव लगाया था। जैसे ही अमेरिका ने हमले और मादुरो की गिरफ्तारी की खबर दी, इस यूजर का दांव सही साबित हो गया। महज 24 घंटे के अंदर उसने 4,00,000 डॉलर (करीब 3.3 करोड़ रुपये से ज्यादा) कमा लिए।

यह भी पढ़ें | गिरफ्तार हुए निकोलस मादुरो की नाईक ऑउटफिट में वायरल हुई फोटो, जानें इसकी कीमत

खाता खुलते ही सटीक भविष्यवाणी पर शक

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह अकाउंट 27 दिसंबर को ही बनाया गया था। इस नए यूजर ने केवल दो ही चीजों पर दांव लगाया था। पहला दांव वेनेजुएला पर अमेरिकी बमबारी को लेकर था। दूसरा दांव इस बात पर था कि राष्ट्रपति मादुरो 31 जनवरी तक सत्ता से बेदखल कर दिए जाएंगे। जब दुनिया को इस हमले की भनक तक नहीं थी, तब इस यूजर का इतना बड़ा रिस्क लेना कई सवाल खड़े कर रहा है।

ट्रंप के ऐलान से कुछ घंटे पहले बदला मार्केट

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, मादुरो की गिरफ्तारी से जुड़े मार्केट में शुक्रवार रात 10 बजे के करीब अचानक तेजी देखी गई। हफ्तों तक यह मार्केट काफी सुस्त था। एक्सिओस की रिपोर्ट बताती है कि शनिवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक ऐलान से कुछ घंटे पहले ही कई लोगों ने बड़े दांव लगाए थे। मादुरो के अमेरिकी हिरासत में जाने की खबर पक्की होते ही इस संदिग्ध अकाउंट ने कुल 4,36,759.61 डॉलर का भारी-भरकम मुनाफा अपनी जेब में डाल लिया।

यह भी पढ़ें | न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद क्या बोले मादुरो? वीडियो हुआ वायरल, यहां देखें

क्या लीक हुई थी हमले की सीक्रेट जानकारी?

सीबीएस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने क्रिसमस के दिन ही वेनेजुएला पर हमले की चर्चा की थी। हालांकि, उस समय फैसला बदलकर नाइजीरिया में आईएसआईएस (ISIS) पर स्ट्राइक करने को प्राथमिकता दी गई थी। ट्रंप प्रशासन ने इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गुप्त रखा था। इसके बावजूद किसी अनजान शख्स का इतना सटीक दांव लगाना इशारा करता है कि शायद हमले की जानकारी लीक हुई थी और किसी ने उसका फायदा उठाकर मोटी रकम बनाई।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीवेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की लगाई बाजी और कमा लिए 3 करोड़ रुपये, क्या यह घपला है?
More
बिजनेस न्यूज़मनीवेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की लगाई बाजी और कमा लिए 3 करोड़ रुपये, क्या यह घपला है?