अब वॉट्सऐप पर ही निपटेगा म्यूचुअल फंड का सारा काम! UTI MF ने पेश किया नया इन-चैट पेमेंट फीचर

UTI Mutual Fund WhatsApp Payment: UTI म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए वॉट्सऐप पर इन-चैट पेमेंट सुविधा लॉन्च की है। अब बिना किसी ऐप या वेबसाइट पर जाए सीधे वॉट्सऐप से ही UPI और वन-टाइम पेमेंट किए जा सकेंगे। 

Shivam Shukla
अपडेटेड25 Jul 2026, 02:07 PM IST
UTI MF ने पेश किया नया इन-चैट पेमेंट फीचर
UTI MF ने पेश किया नया इन-चैट पेमेंट फीचर

मुंबई: देश के प्रमुख फंड हाउसों में शुमार यूटीआई म्यूचुअल फंड (UTI Mutual Fund) ने एक ऐसी सुविधा पेश की है, जिससे अब म्यूचुअल फंड से जुड़ा काम बस एक क्लिक में हो सकेगा। निवेशकों को अब न तो किसी अलग ऐप पर जाने की जरूरत होगी और न ही किसी वेबसाइट का रुख करना पड़ेगा। पेमेंट से लेकर सभी प्रक्रियाएं अब सीधे वॉट्सऐप चैट के भीतर ही पूरी हो जाएंगी। डिजिटल पेमेंट के दौरान सबसे बड़ी समस्या तब आती है, जब यूजर को बैंक या पेमेंट गेटवे के एक्सटर्नल पेज पर भेजा जाता है। इस प्रक्रिया में अक्सर नेटवर्क या टेक्निकल ग्लिच के कारण ट्रांजैक्शन रुक जाता है या फेल हो जाता है। यूटीआई म्यूचुअल फंड ने इसी खामी को दूर करने के लिए वॉट्सऐप के भीतर ही UPI और वन-टाइम पेमेंट का विकल्प दे दिया है।

तीन बड़ी कंपनियों ने मिलाया हाथ

इस पूरी व्यवस्था को संभव बनाने के लिए तीन प्रमुख कंपनियों ने हाथ मिलाया है। इसमें पेमेंट पार्टनर के रूप में CAMSPay, बातचीत के प्लेटफॉर्म के लिए Gupshup और मुख्य चैनल के रूप में मेटा का वॉट्सऐप शामिल हैं। इस साझेदारी के जरिए बिना किसी रुकावट के पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से लेन-देन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

निवेश आसान बनाने की पहल

इस नई व्यवस्था पर बात करते हुए UTI AMC के ग्रुप प्रेसिडेंट और सेल्स, प्रोडक्ट व डिजिटल हेड पेशोतन दस्तूर ने बताया कि उनका लक्ष्य निवेश प्रक्रिया को हर भारतीय के लिए तेज और आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि लोग जिस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हर दिन करते हैं, वहीं तक सेवा पहुंचाना एक बड़ा कदम है।

पेमेंट ड्रॉप-ऑफ की समस्या का निकला सॉल्यूशन

वहीं कैम्सपे के CEO वसंत जेयापॉल के मुताबिक, फाइनेंशियल सेक्टर्स में एक्सटर्नल पेजों पर रिडायरेक्ट होने की वजह से कई बार ग्राहक बीच में ही पेमेंट छोड़ देते थे। वॉट्सऐप पर सीधे वन-टाइम और रिकरिंग पेमेंट की सुविधा मिलने से इस समस्या का स्थाई समाधान हो गया है। गपशप के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर गौरव कछवाहा ने भी माना कि वित्तीय सेवाओं का भविष्य अब इसी तरह के संवाद आधारित प्लेटफॉर्म्स पर टिका हुआ है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीअब वॉट्सऐप पर ही निपटेगा म्यूचुअल फंड का सारा काम! UTI MF ने पेश किया नया इन-चैट पेमेंट फीचर
More