Vaibhav Suryavanshi Income Tax: आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी के दम पर आज वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में शामिल हो गए हैं। वो महज 15 साल के हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की मुरीद खुद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी हैं। आईपीएल 2026 में धमाकेदार पारियां खेलकर उन्होंने सिर्फ अपनी अलग पहचान नहीं बनाई है, बल्कि बंपर कमाई भी की है।
15 साल की उम्र में उनकी नेटवर्थ करोड़ों में पहुंच गई है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी इनकम टैक्स भरना होगा। आइए जानते हैं कि भारत में नाबालिग की कमाई पर इनकम टैक्स के क्या नियम हैं।
क्या नाबालिग को देना होता है इनकम टैक्स?
काफी लोग ऐसा भी सोच रहे होंगे कि नाबालिग को इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ता है, लेकिन ये सच नहीं हैं। इनकम टैक्स के नियम के मुताबिक नाबालिग की संपत्ति को उनके माता-पिता की आय के साथ जोड़ दिया जाता है। इसे क्लबिंग ऑफ इनकम कहा जाता है। हालांकि इसमें कुछ अपवाद भी हैं। वैभव सूर्यवंशी उसी में आते हैं।
भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपनी प्रतिभा के दम पर कमाई कर रहे हैं। इनकम टैक्स के नियम के अनुसार, अगर कोई नाबालिग से होने वाली कमाई शामिल है. अगर बच्चा इन चीजों से कमाई करता है तो उसकी कमाई को उसकी खुद की कमाई मानी जाती है. ऐसे मामलों में नाबालिग सिंगिंग, एक्टिंग, क्रिकेट या दूसरे किसी प्रतिभा के जरिए कमाता है, तो वो कमाई क्लबिंग इनकम में नहीं आती है।
क्या इनकम टैक्स भरते हैं वैभव सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी भी अपनी प्रतिभा के दम पर कमाई कर रहे हैं। ऐसे मामलों में नाबालिग के माता पिता उसके नाम का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करेंगे। वैभव सूर्यवंशी का भी आईटीआई उनके माता-पिता ही फाइल करेंगे।
15 साल में कैसे टीम इंडिया में शामिल हुए वैभव?
भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर वैभव सूर्यवंशी को नेशनल टीम में मौका देने पर कहा कि उन्होंने पिछले दो आईपीएल सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन से टी20 टीम में जगह लगभग खुद ही तय कर ली थी। आगरकर ने आगे कहा कि अपने प्रदर्शन से ही उन्होंने हमें चुनने के लिए लगभग मजबूर कर दिया। मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह कितना अच्छा खेल रहा है और यह सिर्फ इस सीजन की बात नहीं है। पिछले सीजन भी उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शानदार शुरुआत की थी।