
How to get Vi 4999 Plan for 1 Rupee: अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और मोबाइल रिचार्ज पर पैसे बचाना चाहते हैं, तो Vodafone Idea (Vi) का नया ऑफर आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। वोडाफोन ने अपने यूज़र्स के लिए एक ऐसा ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें ₹4999 वाला प्रीमियम रिचार्ज प्लान सिर्फ ₹1 में मिल सकता है, आइए जानते हैं कि आपको क्या करना होगा।
Vi Games प्लेटफॉर्म पर चल रहा Galaxy Shooter Freedom Fest Edition एक खास गेमिंग इवेंट है, जिसमें भाग लेकर यूज़र्स शानदार रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं। इस इवेंट में टॉप परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों को ₹4999 वाला Vi रिचार्ज प्लान सिर्फ ₹1 में मिलेगा।
Vodafone Idea का ये प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना 2GB डेटा, 100 SMS प्रतिदिन और कई OTT प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन शामिल है।इतना ही नहीं, प्लान ViMTV और अमेजन प्राइम के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
कंपनी का कहना है कि यह ऑफर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो गेमिंग के शौकीन हैं और डिजिटल एंटरटेनमेंट का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं। Vi का ये कदम न सिर्फ यूज़र्स को जोड़ने की कोशिश है, बल्कि गेमिंग और टेलीकॉम को एक साथ लाने की दिशा में एक नया प्रयोग भी है।
बता दें कि इस प्लान में Amazon Prime का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिससे आप शॉपिंग, वीडियो और म्यूज़िक का पूरा मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही Vi Movies & TV के जरिए SonyLIV, Zee5, Discovery+, YuppTV, NXTPlay, SunNXT, Hungama Play, ShemarooMe, EpicON, DocuBay, Lionsgate Play, Hoichoi, ManoramaMAX, DistroTV, Pocket Films और ShortsTV जैसे 16 OTT प्लेटफॉर्म्स तक एक्सेस मिलता है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.