Wealth Company Mutual Fund ने लॉन्च किए दो नए NFO; 15 अप्रैल से निवेश का मौका, जानें पूरी डिटेल्स

Wealth Company Mutual Fund ने WSIF इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट और एक्स-टॉप 100 लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च किए हैं। ये NFO 15 अप्रैल, 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे।

Naveen Kumar Pandey
अपडेटेड8 Apr 2026, 03:23 PM IST
वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ला रहा है दो एनएफओ (एआई निर्मित सांकेतिक तस्वीर)
वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ला रहा है दो एनएफओ (एआई निर्मित सांकेतिक तस्वीर)(Nano Banana)

NFO News : वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड बाजार में दो नए निवेश विकल्प लेकर आया है। ये फंड उन निवेशकों के लिए अहम हैं जो इक्विटी के साथ-साथ डेरिवेटिव्स के जरिए लॉन्ग-शॉर्ट रणनीति का फायदा उठाना चाहते हैं।

नए NFO की लॉन्चिंग और समय सीमा

वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने अपने दो नए फंड ऑफर (NFO) की घोषणा की है। इनमें WSIF इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड और WSIF इक्विटी एक्स-टॉप 100 लॉन्ग-शॉर्ट फंड शामिल हैं। ये दोनों ही फंड निवेश के लिए 15 अप्रैल, 2026 को खुलेंगे। निवेशक इनमें 29 अप्रैल, 2026 तक पैसे लगा सकते हैं।

WSIF इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड की खासियत

यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी निवेश रणनीति है। यह फंड लिस्टेड इक्विटी और उससे जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में पैसा लगाता है। इसमें डेरिवेटिव्स के जरिए इक्विटी में सीमित 'शॉर्ट एक्सपोजर' भी शामिल होता है। यह उन लोगों के लिए सही है जो लंबे समय के लिए पूंजी बढ़ाना चाहते हैं। इसका बेंचमार्क NIFTY 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) रखा गया है।

WSIF इक्विटी एक्स-टॉप 100 लॉन्ग-शॉर्ट फंड

यह फंड भी एक ओपन-एंडेड रणनीति पर काम करता है। इसकी खास बात यह है कि यह लार्ज-कैप स्टॉक्स के अलावा अन्य स्टॉक्स के डेरिवेटिव्स में निवेश करता है। इसमें भी सीमित शॉर्ट एक्सपोजर की सुविधा मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह फंड डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो के जरिए लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें | म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए सेबी का आया नया नियम, जानिए कब से होगा लागू

रिस्क फैक्टर और बेंचमार्क

इन दोनों ही फंड्स का रिस्क बैंड 'लेवल 5' है, जो दर्शाता है कि इनमें निवेश काफी जोखिम भरा हो सकता है। स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड होने के कारण इसमें पूंजी के नुकसान, लिक्विडिटी रिस्क और मार्केट की अस्थिरता का खतरा बना रहता है।

फीचरWSIF इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंडWSIF इक्विटी एक्स-टॉप 100 लॉन्ग-शॉर्ट
NFO ओपन डेट15 अप्रैल, 202615 अप्रैल, 2026
NFO क्लोज डेट29 अप्रैल, 202629 अप्रैल, 2026
फोकस एरियालिस्टेड इक्विटी & डेरिवेटिव्सलार्ज कैप के अलावा अन्य स्टॉक्स
बेंचमार्कNIFTY 500 TRINIFTY 500 TRI
रिस्क लेवललेवल 5 (High)लेवल 5 (High)

लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी क्या है?

साधारण शब्दों में, 'लॉन्ग' का मतलब है उन शेयरों को खरीदना जिनके दाम बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, 'शॉर्ट' का मतलब है उन शेयरों से मुनाफा कमाना जिनके दाम गिरने की उम्मीद है।

बाजार की गिरावट में यह सुरक्षा कैसे देता है?

सामान्य म्यूचुअल फंड में जब बाजार गिरता है, तो पोर्टफोलियो की वैल्यू भी नीचे आती है क्योंकि वहां सिर्फ शेयर खरीदे गए होते हैं। लेकिन लॉन्ग-शॉर्ट फंड गिरावट का फायदा गिरावट का भी फायदा उठा सकते हैं। जब मार्केट गिरने वाला होता है, तो ये फंड डेरिवेटिव्स के जरिए 'शॉर्ट पोजीशन' लेते हैं। और, जब बाजार गिर जाता है, तो 'शॉर्ट' किए गए शेयर्स से होने वाला मुनाफा, 'लॉन्ग' शेयर्स में होने वाले घाटे की भरपाई कर देता है। इससे पोर्टफोलियो की वैल्यू बहुत ज्यादा नहीं गिरती।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी, शेयर या म्यूचुअल फंड; अब किस पर करें भरोसा? एक्सपर्ट ने दिए जवाब
फीचरसामान्य म्यूचुअल फंड (Long-only)लॉन्ग-शॉर्ट फंड (WSIF जैसे)
काम करने का तरीकाकेवल शेयर खरीदते हैं और दाम बढ़ने का इंतजार करते हैं।शेयर खरीदते भी हैं और गिरने वाले शेयरों पर 'शॉर्ट' दांव भी लगाते हैं।
बाजार की दिशाकेवल चढ़ते बाजार (Bull Market) में अच्छा रिटर्न देते हैं।चढ़ते और गिरते (Volatile) दोनों बाजारों में रिटर्न बनाने की क्षमता रखते हैं।
रिस्क/जोखिमबाजार के उतार-चढ़ाव पर पूरा निर्भर।बाजार के जोखिम को डेरिवेटिव्स के जरिए कम (Hedge) करने की कोशिश करते हैं।
जटिलतासमझने में आसान और सरल स्ट्रैटेजी।जटिल स्ट्रैटेजी, जिसे फंड मैनेजर्स डेरिवेटिव्स के जरिए मैनेज करते हैं।

निवेशकों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप एक ऐसे निवेशक हैं जो चाहते हैं कि बाजार गिरने पर भी आपका पोर्टफोलियो सुरक्षित रहे या उसमें कम गिरावट आए, तो लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी एक बेहतर विकल्प हो सकती है। हालांकि, जैसा कि वेल्थ कंपनी के NFO डॉक्यूमेंट्स में कहा गया है, इसमें 'लेवल 5' का हाई रिस्क होता है, इसलिए अपनी रिस्क प्रोफाइल देखकर ही निवेश करें। वैसे भी कंपनी ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। निवेशकों को निवेश का निर्णय लेने से पहले सभी निवेश रणनीति से संबंधित दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। चूंकि इसमें डेरिवेटिव्स का इस्तेमाल होता है, इसलिए बाजार की बारीकियों को समझना जरूरी है।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीWealth Company Mutual Fund ने लॉन्च किए दो नए NFO; 15 अप्रैल से निवेश का मौका, जानें पूरी डिटेल्स
More