
अगर आप शेयर और बॉन्ड के अलावा किसी अन्य निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। AIF ऐसे फंड होते हैं जो कई निवेशकों से पैसा इकट्ठा करके उसे प्राइवेट इक्विटी, रियल एस्टेट, हेज फंड जैसे अलग-अलग निवेश विकल्पों में लगाते हैं।
भारत में इन फंड्स को SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) नियंत्रित करता है। AIFs को उनके निवेश के तरीके के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। AIFs, सामान्य म्यूचुअल फंड्स से अलग होते हैं क्योंकि ये गैर-पारंपरिक निवेशों में पैसा लगाते हैं।
भारत में AIF को चार रूपों में स्थापित किया जा सकता है:
अधिकांश AIFs ट्रस्ट के रूप में बनाए जाते हैं, क्योंकि यह फंड मैनेजमेंट में अधिक लचीलापन देता है।
हर कोई AIF में निवेश नहीं कर सकता। निवेश के लिए कुछ पात्रता नियम हैं:
हाई रिटर्न: पारंपरिक म्यूचुअल फंड्स की तुलना में AIFs से अधिक रिटर्न की संभावना होती है, हालांकि इसके साथ जोखिम भी अधिक होता है।
पोर्टफोलियो में विविधता: AIFs आपको प्राइवेट इक्विटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्रों में निवेश करने का मौका देते हैं।
विशेषज्ञ प्रबंधन: इन फंड्स को अनुभवी फंड मैनेजर्स द्वारा प्रबंधित किया जाता है, जिन्हें विभिन्न निवेश श्रेणियों का गहरा ज्ञान होता है।
कम बाजार अस्थिरता: क्योंकि AIFs शेयर बाजार से सीधे जुड़े नहीं होते, इसलिए वे बाजार की गिरावट से कम प्रभावित होते हैं।
हाई' न्यूनतम निवेश (High Minimum Investment): ₹1 करोड़ जैसी बड़ी राशि की आवश्यकता होती है, जो सभी निवेशकों के लिए संभव नहीं होती।
लॉक-इन अवधि (Lock-in Period): निवेश की गई राशि को जल्दी नहीं निकाला जा सकता, इसलिए लिक्विडिटी (Liquidity) यानी तरलता कम होती है।
नियामक जोखिम (Regulatory Risks): SEBI के नियमों में बदलाव से फंड के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।
AIFs उन निवेशकों के लिए हैं जो म्यूचुअल फंड, शेयर और बॉन्ड जैसी पारंपरिक योजनाओं से आगे बढ़कर निवेश करना चाहते हैं। अगर आपके पास पर्याप्त पूंजी है और आप विशेष निवेश अवसरों की तलाश में हैं, तो AIFs एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।
निवेश करने से पहले यह जरूर समझें कि AIF का कौन-सा श्रेणी आपके लक्ष्यों के अनुरूप है, इसके जोखिम और टैक्स नियम क्या हैं। सही जानकारी के साथ किया गया निवेश आपको अधिकतम लाभ दिला सकता है।
(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह किसी प्रकार की वित्तीय या निवेश सलाह नहीं है। निवेश करने से पहले अपने जोखिम प्रोफाइल का मूल्यांकन करें और योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। बाजार की स्थितियां और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं।)
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.