
SIP: आज के समय में निवेश करना हर किसी के लिए जरूरी हो गया है, लेकिन कई लोग सोचते हैं कि इसके लिए बड़ी रकम चाहिए। अच्छी खबर यह है कि आप सिर्फ 100 रुपये से भी कम में निवेश शुरू कर सकते हैं। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड में छोटी रकम से निवेश शुरू करना आसान है। इससे आप कम समय में ही फौरन अमीर बन सकते हैं। आइए जानते हैं SIP में निवेश का सही तरीका और इसके फायदे।
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP, म्यूचुअल फंड द्वारा दिया जाने वाला एक ऐसा निवेश विकल्प है, जिसके जरिए निवेशक हर महीने या हर तिमाही एक तय राशि म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसमें एक बार में बड़ी राशि निवेश करने की बजाय छोटी-छोटी किस्तों में निवेश किया जाता है। SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह निवेशकों को बाजार की उतार-चढ़ाव की चिंता किए बिना अनुशासित तरीके से निवेश करने में मदद मिलती है।
इसमें निवेश के लिए किसी खास समय का इंतजार करने की ज़रूरत नहीं होती, क्योंकि नियमित अंतराल पर निवेश करने से बाजार के उतार-चढ़ाव का औसत प्रभाव कम हो जाता है। यह छोटे निवेशकों, खासकर पहली बार निवेश करने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यानी SIP की खूबी यह है कि आप छोटी-छोटी रकम से निवेश शुरू कर सकते हैं और कंपाउंडिंग के जादू से उसे एक बड़े फंड में बदल सकते हैं।
डेली SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) म्यूचुअल फंड में निवेश करने की एक प्रक्रिया है, जिसमें हर ट्रेडिंग दिन एक निश्चित राशि निवेश की जाती है। यह नियमित SIP से अलग है, जिसमें आमतौर पर मासिक या तिमाही निवेश होता है। डेली SIP में, एक निश्चित राशि, जैसे ₹100, हर कारोबारी दिन एक चुने हुए म्यूचुअल फंड स्कीम में ऑटोमेटिक निवेश की जाती है।
SIP की ताकत होती है नियमित निवेश और कंपाउंडिंग का असर होता है। अगर SIP बार-बार फेल होती है, तो आपकी निवेश की निरंतरता टूट जाती है। इससे न सिर्फ आपका फाइनेंशियल लक्ष्य (जैसे रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई या घर खरीदना) समय पर पूरा नहीं हो पाएगा, बल्कि कंपाउंडिंग का लाभ भी घट जाएगा। छोटी-सी चूक आपके पूरे वित्तीय रोडमैप को धीमा कर सकती है।
अब म्यूचुअल फंड्स के बाजार से जुड़े होने के कारण SIP में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है। इसका रिटर्न बाजार पर आधारित होता है। लेकिन लंबी अवधि में यह 15 और 20 फीसदी तक का रिटर्न भी दे सकता है। इसका औसत रिटर्न 12 से 15 फीसदी तक माना जाता है।
1. Groww, Zerodha Coin, Paytm Money जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से SIP शुरू कर सकते हैं।
2. इन ऐप्स पर KYC प्रक्रिया पूरी करें (आधार, पैन, बैंक खाता जरूरी)।
3. कई प्लेटफॉर्म्स न्यूनतम 50 रुपये से SIP शुरू करने की सुविधा देते हैं।
50 या 100 रुपये से शुरू करें। लंबी अवधि (5-7 साल या अधिक) में निवेश करने से रिटर्न बेहतर मिलता है। स्टेप-अप SIP का विकल्प चुनें, जिसमें आप हर साल निवेश राशि बढ़ा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.