Impact of inflation in India: आज के समय में शहरों में रहने वाले परिवारों के लिए 1 लाख रुपये महीना खर्च करना सामान्य काम है, लेकिन जैसे महंगाई बढ़ रही है उसे देखकर एक सवाल जरूर मन में आता है कि आने वाले सालों में 1 लाख रुपये की कितनी वैल्यू रहेगी। आइए जानते हैं कि आज से 20 साल बाद 1 लाख रुपये क्या गुजारा किया जा सकेगा या नहीं।
वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि महंगाई चुपचाप जेब काट लेती है। कंपाउंड इंटरेस्ट फॉर्मूला से गणना करें, तो अगर महंगाई की दर औसतन 6% सालाना रही, तो 20 साल बाद 1 लाख रुपये की वैल्यू घट जाएगी। उस समय आपको आज की तरह जीवन जीने के लिए लगभग 3.20 लाख रुपये चाहिए होंगे।
- 6% महंगाई → 20 साल बाद खर्च = ₹3,20,714
- 5% महंगाई → 20 साल बाद खर्च = ₹2,65,000
- 4% महंगाई → 20 साल बाद खर्च = ₹2,19,000
इसके अनुसार जितनी ज्यादा महंगाई होगी, उतना ज्यादा पैसा चाहिए होगा। भारत में लंबे समय से महंगाई दर औसतन 5-7% के बीच रही है। भले ही RBI इसे 4% पर रखने का लक्ष्य रखता है, लेकिन हकीकत यह है कि सब्जियों, दूध, और मकान जैसी चीजों के दाम समय के साथ दोगुने-तिगुने हो जाते हैं।
ऐसे में आज आपको, जो 50 लाख का फ्लैट मिल रहा है वो 20 साल बाद 1.6 करोड़ का हो सकता है। इसलिए महंगाई को देखते हुए आपको अपने रिटायरमेंट की प्लानिंग करनी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, 2010-2020 के दशक में मुद्रास्फीति औसतन 6 प्रतिशत से ऊपर रही। हालिया रिपोर्ट्स भी लंबी अवधि के लिए यही अनुमान लगाती हैं।